झारखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, लू की चपेट में आने से अब तक 20 लोगों की मौत

Edited By Khushi, Updated: 31 May, 2024 11:34 AM

extreme heat continues in jharkhand 20 people have died

झारखंड में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। राज्य में तापमान इतना अधिक है कि मानो आसमान से आग बरस रही हो। गढ़वा जिले में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, भीषण गर्मी के चलते राज्य में अब तक 20 लोगों की मौत हो गई है।

Ranchi: झारखंड में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। राज्य में तापमान इतना अधिक है कि मानो आसमान से आग बरस रही हो। गढ़वा जिले में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, भीषण गर्मी के चलते राज्य में अब तक 20 लोगों की मौत हो गई है।

1 जून को भी झारखंड में हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि आज यानी शुक्रवार (31 मई) को भी झारखंड में कई जगहों पर भीषण गर्मी पड़ेगी और लू चलेगी। मौसम विभाग ने बताया कि यानी पलामू और गढ़वा को अभी हीट वेव से राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इसके अगले दिन यानी शनिवार (1 जून) को भी झारखंड के उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं उष्ण लहर चलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, 30 मई को झारखंड में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री पलामू जिले के डालटेनगंज में रिकॉर्ड किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 42 डिग्री, जमशेदपुर का 42.8 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया। वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा, जबकि रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया।

इन लोगों की हुई मौत
पलामू जिले में लू की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गयी, गढ़वा के केतार प्रखंड में 1 की मौत, गुमला में एक बच्चा समेत 2 लोगों की मौत, हजारीबाग के गिद्दी में वृद्ध महिला की मौत, सरायकेला जिले में लू की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत, पश्चिमी सिंहभूम में बुजुर्ग की लू लगने से मौत, आदित्यपुर में लू से एक व्यक्ति की मौत, धनबाद में 2 लोगों की मौत, गिरिडीह में कोडरमा के डोमचांच निवासी की लू लगने से मौत, सीसीएल के अमलो प्रोजेक्ट में बिहार के ट्रक चालक की मौत, बोकारो में लातेहार के गणपत महतो की लू लगने से मौत हो गई।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!