देवघर में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मारकर 9.61 लाख की लूट

Edited By Diksha kanojia, Updated: 22 Feb, 2021 06:03 PM

petrol pump worker shot in broad daylight in devghar robbed of 9 61 lakh

पुलिस ने बताया कि जसीडीह स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का कर्मी किंशु सामंथा रुपये जमा कराने देवघर आ रहा था। इसी दौरान जसीडीह थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के निकट अपराधियों ने पंपकर्मी को गोली मार कर नौ लाख 61 हजार रुपए लूट लिए। स्थानीय लोगों ने घटना की...

देवघरः झारखंड में देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के निकट सोमवार को सशस्त्र अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मार कर नौ लाख 61 हजार रुपए लूट लिए। पुलिस ने बताया कि जसीडीह स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का कर्मी किंशु सामंथा रुपये जमा कराने देवघर आ रहा था।

इसी दौरान जसीडीह थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के निकट अपराधियों ने पंपकर्मी को गोली मार कर नौ लाख 61 हजार रुपए लूट लिए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल पेट्रोल पंप कर्मी को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (देवघर) विकास चंद्र श्रीवास्तव अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि मानिकपुर पंप के दो कर्मी रुपये जमा कराने देवघर जा रहे थे। इसी बीच बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। मामले में छानबीन की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!