रांची के कांग्रेस भवन मुख्यालय में मनाई गई पीएन सिंह की जन्म जयंती, कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित

Edited By Nitika, Updated: 03 Jun, 2024 10:14 AM

pn singh s birth anniversary was celebrated at the congress bhawan

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष स्वर्गीय पीएन सिंह की जन्म जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय कांग्रेस भवन में मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

 

रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष स्वर्गीय पीएन सिंह की जन्म जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय कांग्रेस भवन में मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व तुम कृतित्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने व्यक्तव मे कहा की स्वर्गीय पीएन सिंह का राजनीतिक सफर का आगाज ही कांग्रेस की छत्र छाया में हुआ।इन्होंने राजनीतिक जीवन में एक अलग पहचान बनाई और अपने राजनीतिक जीवन में सदैव दलित, शोषित और समाज के उत्थान के लिए प्रयत्नशील रहे। इन्होंने 1980 में हटिया विधानसभा से चुनाव लड़ा और चुनाव में विजय घोषित होने के उपरांत रिकाउंटिंग में मात्र 52 वोट से पिछड़ गए। इनकी जन सेवा एवं कांग्रेस के प्रति सेवा भाव को देखते हुए 1987 में इन्हें बिहार राज्य लघु उद्योग निगम का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

झारखंड गठन के पश्चात 2000 में झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में इन्होने कारभार संभाला और कांग्रेसियों में ऊर्जा का संचार किया। इनकी इच्छा शक्ति और कार्य के प्रति लगनशीलता को देखते हुए इन्हें 1980 से जीवन के अंतिम काल तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया। पीएन सिंह का सादा जीवन, सरल स्वभाव, स्पष्ट विचार जनमानस को प्रभावित करता था। पीएन सिंह दूरदर्शी के साथ एक ओजस्वी वक्ता थे। इनका समाजिक सेवा का भाव इनके लक्ष्य को चरितार्थ करता था। इनका सारा जीवन लोगों के लिए आदर्श से कम नहीं था। इन्होंने जीवन पर्यंत कांग्रेस की मजबूती के लिए काम किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया करते थे

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!