Edited By Nitika, Updated: 11 Jun, 2024 03:42 PM

झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय कुमार सिंह ने कहा कि राज्य में नक्सलियों के खिलाफ समन्वित और ठोस अभियान के कारण उनकी गतिविधियां 24 जिलों में से केवल पांच जिलों तक सिमटकर रह गई हैं, जिनमें चाईबासा सबसे अधिक प्रभावित है।
रांचीः झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय कुमार सिंह ने कहा कि राज्य में नक्सलियों के खिलाफ समन्वित और ठोस अभियान के कारण उनकी गतिविधियां 24 जिलों में से केवल पांच जिलों तक सिमटकर रह गई हैं, जिनमें चाईबासा सबसे अधिक प्रभावित है।
अजय कुमार सिंह ने कहा कि नक्सलियों से उत्पन्न खतरे को कम करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं और राज्य में उनका प्रभाव स्पष्ट है। उन्होंने ये टिप्पणियां कानून-व्यवस्था, नक्सल समस्या और अपराध नियंत्रण समेत प्रमुख मुद्दों को लेकर हुई समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए की।
वहीं डीजीपी ने विश्वास जताया कि नक्सल विरोधी अभियानों की सफलता से शीघ्र ही नक्सल घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आएगी।