साहेबगंज भाजपा जिलाध्यक्ष पर पुलिस की कार्रवाई दुर्भावना से प्रेरित: दीपक प्रकाश

Edited By Diksha kanojia, Updated: 10 May, 2022 06:03 PM

police action on sahebganj bjp district president motivated by ill will

कहा कि भाजपा जिले में व्याप्त अवैध उत्खनन, स्टोन चिप्स की तस्करी के खिलाफ लगातार सड़क से सदन तक आवाज बुलंद कर रही है। आज साहेबगंज जिला लूट और भ्रस्टाचार का जिला बन चुका है और राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन लुटेरों और भ्रष्टाचारियों का संरक्षक...

 

रांचीः भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने आज फिर राज्य सरकार पर कड़ा हमला बोला। प्रकाश ने आज साहेबगंज जिला प्रशासन द्वारा जिला अध्यक्ष रामदरश यादव पर किये गए कार्रवाई को दुर्भावना से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों से रामदरश यादव का क्रशर बंद है,लेकिन बंद क्रशर पर प्रशासन ने दुर्भावना से प्रेरित होकर उनपर मुकदमा दर्ज किया है।

कहा कि भाजपा जिले में व्याप्त अवैध उत्खनन, स्टोन चिप्स की तस्करी के खिलाफ लगातार सड़क से सदन तक आवाज बुलंद कर रही है। आज साहेबगंज जिला लूट और भ्रस्टाचार का जिला बन चुका है और राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन लुटेरों और भ्रष्टाचारियों का संरक्षक बना हुआ है। पुलिस प्रशासन के लोग न सिर्फ अपने आकाओं की तिजोरी भर रहे बल्कि अपनी भी तिजोरी भरने में जुटे है। मुख्यमंत्री के गृह जिले में भ्रष्टाचारियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है।

प्रकाश ने कहा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर उनको प्रताड़ित करने का हेमंत सरकार हर रिकॉर्ड बनाया है। पिछले ढाई वर्षों में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को अवैध मुकदमो में फंसाकर डराने, धमकाने और विरोध को दबाने की कोशिश राज्य सरकार ने किया है। उन्होंने कहा राज्य के बड़े अधिकारियों पर हो रही कार्रवाई की तरह साहेबगंज जिला में पिछले डेढ़ वर्षों से पदस्थापित प्रखंड से जिला स्तर तक पदस्थापित सभी प्रशानिक और पुलिस पदाधिकारियों के संपत्ति की जांच करनी चाहिये। प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार अगर भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ संपत्ति जांच की कार्रवाई नही करेगी तो भाजपा शीघ्र ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के अवैध संपत्ति को उजागर करेगी। विनय

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!