Edited By Khushi, Updated: 08 Mar, 2026 03:01 PM

Jharkhand News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर संवैधानिक प्रोटोकॉल का पालन न करने और राष्ट्रपति के अपमान का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को देश और जनजातीय समाज की गरिमा के...
Jharkhand News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर संवैधानिक प्रोटोकॉल का पालन न करने और राष्ट्रपति के अपमान का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को देश और जनजातीय समाज की गरिमा के खिलाफ बताया।
"ममता बनर्जी ने राजनीतिक मर्यादाओं को पूरी तरह से तोड़ दिया"
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि उन्होंने संवैधानिक प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया और महामहिम राष्ट्रपति का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का अपमान पूरे देश का अपमान है। साथ ही यह जनजातीय समाज के गौरव, संस्कृति और परंपरा का भी अपमान है।
आदित्य साहू ने कहा कि ममता बनर्जी ने राजनीतिक मर्यादाओं को पूरी तरह से तोड़ दिया है। उनके अनुसार आजाद भारत के इतिहास में इस तरह का व्यवहार पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का यह रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और ऐसा लगता है जैसे उन्होंने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है।
"झारखंड का जनजातीय समाज इस अपमान को कभी स्वीकार नहीं करेगा"
आदित्य साहू ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह हैरानी की बात है कि जो खुद को आदिवासी समाज का नेता बताते हैं, वही संथाल समाज की बेटी के अपमान पर चुप हैं। आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड का जनजातीय समाज इस अपमान को कभी स्वीकार नहीं करेगा।