Rain in Jharkhand: झारखंड में मेघ गर्जन के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि, 23 फरवरी तक बिगड़ा रहेगा मौसम

Edited By Khushi, Updated: 20 Feb, 2025 05:12 PM

rain and hailstorm accompanied by thunder in jharkhand

Jharkhand Weather: मौसम विभाग द्वारा झारखंड के अधिकांश जिलों में मेघ गर्जन के साथ वर्षा और ओलावृष्टि हुई जिससे मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य के दक्षिणी व निकटवर्ती मध्य हिस्सों में कहीं कहीं मेघ गर्जन के साथ...

Jharkhand Weather: मौसम विभाग द्वारा झारखंड के अधिकांश जिलों में मेघ गर्जन के साथ वर्षा और ओलावृष्टि हुई जिससे मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य के दक्षिणी व निकटवर्ती मध्य हिस्सों में कहीं कहीं मेघ गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है।

PunjabKesari

इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना 

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, सिमडेगा में मेघ गर्जन के साथ वर्षा देखने को मिल सकती है। वहीं 22 फरवरी को दक्षिण व निकटवर्ती मध्य हिस्सों के अलावा उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज, धनबाद, गिरिडीह में भी कहीं- कहीं ओलावृष्टि होने के साथ- साथ मेघ गर्जन और 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने की संभावना है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य के दक्षिणी व निकटवर्ती मध्य हिस्सों में 20 फरवरी को कहीं कहीं मेघ गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है। बताया कि यह स्थिति इन जिलों में 23 फरवरी तक बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

PunjabKesari

20 फरवरी को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो - 22 फरवरी को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, लोहरदगा, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा और दुमका में ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!