Edited By Khushi, Updated: 02 Jun, 2025 04:37 PM

Chaibasa News: झारखंड के चाईबासा से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां सोनामुनी सबर नामक एक बच्ची के लिए सूरज की रोशनी डर और पीड़ा का कारण बन चुकी है। यह बच्ची दिन के उजाले में आंखें नहीं खोल पाती है।

रोशनी की हल्की सी किरण बच्ची की आंखों में पहुंच जाए तो
दरअसल, जिले के पोटका प्रखंड के नारदा पंचायत अंतर्गत कोराड़कोचा सबर टोला निवासी 5 साल की सोनामुनी सबर एक दुर्लभ चर्म रोग से ग्रसित है। यह बच्ची दिन के उजाले में आंखें नहीं खोल पाती। अगर रोशनी की हल्की सी किरण उसकी आंखों में पहुंच जाए तो उसकी आंखों में असहनीय जलन और खुजली होने लग जाती है। यह बीमारी धीरे-धीरे सोनामुनी की आंखों तक पहुंच चुकी है। इस बीमारी से उसकी तकलीफ हर दिन बढ़ती जा रही है।
जन्म के समय से ही सोनामुनी के चेहरे पर काले धब्बे थे
परिजनों ने बताया कि जन्म के समय से ही सोनामुनी के चेहरे पर काले धब्बे थे, जो अब पूरे शरीर में फैल चुके हैं और लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अगर जल्द ही उसे इलाज नहीं मिला, तो उसकी हालत और बिगड़ सकती है। परिजनों के मुताबिक उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है जिस कारण वह सोनामुनी का इलाज नहीं करा सकते। परिजनों ने बताया कि सरकार की योजनाएं गांव तक पहुंच नहीं पा रही है।