Edited By Khushi, Updated: 01 Jun, 2025 01:38 PM

Jharkhand News: झारखंड में कुछ दिनों से हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अंदाजा लगाया जा रहा था कि राज्य में जल्द ही मानसून की एंट्री होने वाली है, लेकिन राज्यवासियों को अभी कुछ दिन और भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 से 6 दिनों तक राज्य में मानसून के एंट्री की संभावना नहीं है। अगले 5 से 6 दिन मौसम साफ और शुष्क रहेगा और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। केरल में मानसून पहुंचने और स्थिर रहने के कारण झारखंड में इसके पहुंचने में कुछ विलंब हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक जून के पहले सप्ताह में राज्य में भीषण गर्मी पड़ सकती है। इसके बाद अच्छी बारिश के आसार हैं।
पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक बारिश खूंटी के अड़की में 99 मिमी हुई। शनिवार को देवघर में 10 मिमी व बोकारो में नौ मिमी बारिश हुई।