Bank Holidays: आज ही जरूरी काम निपटा लें झारखंडवासी, राज्य में 3 दिन बंद रहेंगे बैंक

Edited By Khushi, Updated: 26 Mar, 2026 12:04 PM

ram navami 2026 residents of jharkhand complete your essential tasks today itse

Bank Holidays: झारखंड सरकार ने रामनवमी के अवसर पर घोषित छुट्टी की तारीख में बदलाव कर दिया है। पहले यह अवकाश 26 मार्च को तय किया गया था, लेकिन अब इसे बदलकर 27 मार्च कर दिया गया है। इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों और बैंक कर्मियों को लगातार तीन दिन की...

Bank Holidays: झारखंड सरकार ने रामनवमी के अवसर पर घोषित छुट्टी की तारीख में बदलाव कर दिया है। पहले यह अवकाश 26 मार्च को तय किया गया था, लेकिन अब इसे बदलकर 27 मार्च कर दिया गया है। इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों और बैंक कर्मियों को लगातार तीन दिन की छुट्टी का लाभ मिलेगा।

ये सभी कार्यालय शुक्रवार को बंद रहेंगे
राज्य सरकार ने रामनवमी की छुट्टी को लेकर नया निर्णय लिया है। अब 26 मार्च की जगह 27 मार्च को अवकाश रहेगा। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी की है। सरकार के अनुसार, कई संगठनों ने आग्रह किया था कि रामनवमी का त्योहार 27 मार्च को मनाया जाएगा, इसलिए छुट्टी भी उसी दिन दी जाए। सरकार को अलग-अलग माध्यमों से भी यही जानकारी मिली थी कि इस बार रामनवमी 27 मार्च को ही मनाई जाएगी। इस फैसले का असर सचिवालय, महालेखाकार कार्यालय, केंद्रीय उपक्रमों और बैंकों पर भी पड़ेगा। अब ये सभी कार्यालय शुक्रवार को बंद रहेंगे।

3 दिन बंद रहेंगे बैंक
इसके अलावा, 28 मार्च को चौथा शनिवार है, जिस दिन बैंकों में पहले से ही छुट्टी रहती है। ऐसे में बैंक कर्मचारियों को लगातार तीन दिन—शुक्रवार, शनिवार और रविवार की छुट्टी मिलेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!