रामनवमी जुलूस बना हिंसा का कारण, एक व्यक्ति की मौत; इलाके में तनाव

Edited By Khushi, Updated: 28 Mar, 2026 10:27 AM

ram navami procession sparks violence one dead tension grips the area

Jharkhand News: रामनवमी के पावन अवसर पर जहां झारखंड के हजारीबाग जिला में श्रद्धा और उत्साह का माहौल था, वहीं कुछ जगहों पर हुई हिंसक घटनाओं ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। जुलूस के दौरान हुई झड़पों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर...

Jharkhand News: रामनवमी के पावन अवसर पर जहां झारखंड के हजारीबाग जिला में श्रद्धा और उत्साह का माहौल था, वहीं कुछ जगहों पर हुई हिंसक घटनाओं ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। जुलूस के दौरान हुई झड़पों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

गांव में डर और तनाव का माहौल
शुक्रवार रात कटकमसांडी प्रखंड के गदोखर गांव में रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते यह विवाद हिंसा में बदल गया। इस दौरान गदोखर पंचायत के मुखिया के भाई राम कुमार साव (40) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद गांव में डर और तनाव का माहौल है।

इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
वहीं, हजारीबाग शहर के दीपूगढ़ा और आसपास के इलाकों में भी झड़प की खबरें आई हैं। एक जुलूस के दौरान एक युवक के सीने में चाकू मार दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने हालात का जायजा लिया और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

इलाके में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क
पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि इस मामले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!