रांची सिविल कोर्ट में फिर 'बम' का खौफ! तीसरी बार मिली उड़ाने की धमकी, भारी पुलिस बल तैनात

Edited By Harman, Updated: 10 Mar, 2026 03:54 PM

ranchi civil court receives bomb threat for the third time

Ranchi Civil Court Bomb Threat : झारखंड के रांची में सिविल कोर्ट को आज तीसरी बम उड़ाने की धमकी मिलने के हड़कंप मच गया। कोर्ट को यह लगातार तीसरी बार धमकी मेल के माध्यम से मिली है। धमकी के बाद रांची पुलिस की टीम ने तुरंत कोर्ट परिसर की तलाशी शुरू कर दी।...

Ranchi Civil Court Bomb Threat : झारखंड के रांची में सिविल कोर्ट को आज तीसरी बम उड़ाने की धमकी मिलने के हड़कंप मच गया। कोर्ट को यह लगातार तीसरी बार धमकी मेल के माध्यम से मिली है। धमकी के बाद रांची पुलिस की टीम ने तुरंत कोर्ट परिसर की तलाशी शुरू कर दी। जांच के दौरान हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इससे पहले 6 और 28 फरवरी को भी सिविल कोर्ट को बम धमकी मिली थी। इन घटनाओं के अलावा समाहरणालय भवन और पासपोर्ट कार्यालय को भी धमकी दी गई थी। इन सभी मामलों में पुलिस ने खोजबीन की, लेकिन किसी भी जगह कोई संदिग्ध या खतरनाक वस्तु नहीं मिली।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सतकर्ता बढ़ा दी गई है और सभी संभावित जोखिमों का ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त उपाय किए गए हैं। रांची पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!