सरायकेला: जादू-टोना के शक में दंपती की हत्या मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

Edited By Harman, Updated: 28 Sep, 2024 02:25 PM

saraikela 10 accused arrested in the case of murder of couple

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में जादू-टोना करने के शक में एक दंपती को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। अब इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार (27 सितंबर) को एक किशोर सहित 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

सरायकेला: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में जादू-टोना करने के शक में एक दंपती को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। अब इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार (27 सितंबर) को एक किशोर सहित 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना 13 सितंबर को दलभंगा चौकी के बिजार गांव में हुई थी। सोमा सिंह मुंडा और उसकी पत्नी सिजाड़ी देवी की जादू-टोना करने के शक में गोलियों से भून हत्या कर दी गई।वहीं,पीड़ित दंपति का 14 वर्षीय छोटा बेटा सानिका मुंडा हमले के दौरान भागने में सफल रहा और उसने पड़ोसी के घर शरण ली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम ने छापेमारी की और कुचाई क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 

साथ ही उन्होंने बताया आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। वहीं पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!