Edited By Ramanjot, Updated: 21 Sep, 2023 09:58 AM

सरयू राय बुधवार को बोकारो जिले के चन्द्रपुरा में दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रदेश संयोजक प्रवीण कुमार सिंह के आवास में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को ईडी से बात करना चाहिए। वह क्यों ईडी से दूर हो रहे है , इससे अनभिज्ञ हूं। हेमन्त सरकार...
बोकारो: झारखंड के पूर्व मंत्री सरयू राय ने कहा कि राज्य सरकार एक अस्थिर सरकार है यहां के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को ईडी का सामना करना चाहिए।
"हेमन्त सरकार अस्थिर सरकार"
सरयू राय बुधवार को बोकारो जिले के चन्द्रपुरा में दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रदेश संयोजक प्रवीण कुमार सिंह के आवास में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को ईडी से बात करना चाहिए। वह क्यों ईडी से दूर हो रहे है, इससे अनभिज्ञ हूं। हेमन्त सरकार अस्थिर सरकार है। सरकार का काम होता है केंद्र से मिलने वाली सुविधा राशि एव राज्य की सुविधा राशि को सही उपयोग किया जाए। इस सरकार में भ्रष्टाचार है। यही कारण नियुक्तियां नहीं हुई है।
"स्वास्थ्य विभाग ने हेमन्त सरकार को कर दिया बीमार"
पूर्व मंत्री ने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने हेमन्त सरकार को बीमार कर दिया है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मेरे ऊपर 16 केस किए हैं। मैंने जांच की मांग की है। महिला बिल का मैं स्वागत करता हूं। देश में महिला सशक्तिकरण के लिए ये जरूरी है। 2024 के चुनाव में महिला बिल लागू नहीं हो पाएगा। राय ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कारण विश्व मे भारत ताकतवर बना है। नरेंद्र मोदी को एक मौका और देना चाहिए।