हंसडीहा–गोड्डा रेल लाइन पर सनसनी: रेलवे ट्रैक पर मिली 2 लाशें, ट्रेन से कटने की आशंका

Edited By Khushi, Updated: 14 Mar, 2026 12:44 PM

sensation on hansdiha godda rail line bodies of two youths found on tracks sus

Jharkhand News: झारखंड के हंसडीहा–गोड्डा रेल लाइन पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। रेलवे ट्रैक पर दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों की मौत ट्रेन से कटने की आशंका जताई जा रही है।

Jharkhand News: झारखंड के हंसडीहा–गोड्डा रेल लाइन पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। रेलवे ट्रैक पर दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों की मौत ट्रेन से कटने की आशंका जताई जा रही है।

रेलवे ट्रैक पर मिली 2 लाशें
हंसडीहा–गोड्डा रेल लाइन पर शनिवार सुबह ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत हो गई। यह घटना हंसडीहा थाना क्षेत्र के बबनखेता और चोरबटीया गांव के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवकों के शव रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग जगहों पर मिले। दोनों शवों के बीच करीब एक किलोमीटर की दूरी बताई जा रही है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों युवक एक ही ट्रेन की चपेट में आए या अलग-अलग ट्रेनों से यह हादसा हुआ।

मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी
घटना की सूचना मिलने के बाद हंसडीहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। दोनों मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों और लोगों से जानकारी जुटाकर शवों की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे हंसडीहा ले आई।

इसी दौरान कुछ देर बाद सूचना मिली कि उसी ट्रैक पर करीब एक किलोमीटर आगे एक और शव पड़ा है। इसके बाद पुलिस टीम फिर से मौके पर पहुंची और दूसरे शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!