सरायकेला-खरसावां में सड़क हादसा: बेटे को रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे पिता की दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम

Edited By Khushi, Updated: 23 Feb, 2026 03:29 PM

seraikela kharsawan road accident a father tragically died while dropping his s

Jharkhand News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नेशनल हाईवे 220 पर हुआ।

Jharkhand News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नेशनल हाईवे 220 पर हुआ।

सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल

सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में सोमवार अहले सुबह भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। यह हादसा हाता–चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-220 पर हेंसल स्थित छोटानागपुर कॉलेज के पास रितिका ढाबा के समीप हुआ। इस दुर्घटना में 58 वर्षीय आनंद महतो की मौत हो गई, जबकि उनके पुत्र मोहित घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, राजनगर प्रखंड के बोनकाटी टोला जोरटाड़ निवासी आनंद महतो अपने बेटे मोहित को स्कूटी से टाटानगर रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक हाईवा से उनकी स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद आनंद महतो को मृत घोषित कर दिया, जबकि मोहित का इलाज जारी है।

परिवार में मातम छा गया
बताया जा रहा है कि मोहित तमिलनाडु के ऊटी में एक कंपनी में काम करते हैं। वे हाल ही में घर आए थे और रविवार को उनकी सगाई हुई थी। सोमवार सुबह वे वापस ऊटी जाने के लिए स्टेशन जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दुखद हादसा हो गया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पूरे गांव में शोक की लहर है और लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!