खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार कार, डिक्की खुली तो अंदर से निकला कुछ ऐसा कि फटी रह गई आंखें

Edited By Khushi, Updated: 13 Mar, 2026 01:26 PM

speeding car crashes into parked trailer when the trunk popped open what emerg

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित टाटा मोटर्स के साउथ गेट के पास तेज रफ्तार कार एक खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार सवार मौके से फरार हो गया।

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित टाटा मोटर्स के साउथ गेट के पास तेज रफ्तार कार एक खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार सवार मौके से फरार हो गया।

कार चालक मौके से फरार 

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने जब कार के दरवाजे और डिक्की खोली तो अंदर छह बकरियां मिलीं। यह देख लोग हैरान रह गए और तरह-तरह के कयास लगाने लगे। स्थानीय लोगों के अनुसार कार पर रांची का नंबर अंकित था। हालांकि दुर्घटना के बाद कार चालक किस तरह मौके से फरार हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

कार सवार लोग बकरी चोरी में शामिल

बताया जा रहा है कि कार के अंदर शराब की बोतलें भी पाई गई हैं। कार में बकरियां मिलने के बाद यह चर्चा भी होने लगी कि कार सवार लोग बकरी चोरी में शामिल थे या फिर किसी व्यवसाय से जुड़े हुए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस कार के मालिक और फरार चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!