तेज रफ्तार बनी काल! बाइक सवारों की कार से भिंड़त, सड़क पर बिछी लाश...खौफनाक मंजर देख कांपी रुह

Edited By Khushi, Updated: 26 Feb, 2026 10:40 AM

speeding proved fatal bike riders collided with a car bodies were left lying o

Jharkhand News: झारखंड के रामगढ़ जिले के बरकाकाना थाना क्षेत्र में बीते बुधवार रात एक तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और मुआवजे...

Jharkhand News: झारखंड के रामगढ़ जिले के बरकाकाना थाना क्षेत्र में बीते बुधवार रात एक तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग की।

रामगढ़-पतरातू मेन रोड पर भीषण सड़क हादसा

रामगढ़-पतरातू मेन रोड पर मुंडा ढाबा के पास बीते बुधवार देर रात यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, भुरकुंडा से रामगढ़ की ओर जा रही एक कार और बरकाकाना से घुटूवा जा रही बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। कार की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए और बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मोजाहिद अंसारी उर्फ छोटे को मृत घोषित कर दिया, जबकि ईदुल अंसारी की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने शव को सड़क पर रखकर रातभर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर बरकाकाना ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस मामले की जांच कर रही
थाना प्रभारी उमाशंकर वर्मा ने बताया कि दुर्घटना में शामिल कार और बाइक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों का आरोप है कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुआ। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजा और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!