Edited By Khushi, Updated: 29 Dec, 2025 06:35 PM

Bokaro News: झारखंड में बोकारो जिले के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र पुपुनकी आश्रम के पास बीते रात्रि शराब के नशे में धुत्त उपद्रवी तत्वों ने पुलिस बल पर पथराव किया जिससे थाना प्रभारी प्रकाश मंडल समेत दो पुलिस कर्मी घायल हो गए।

घटना में दो पुलिसकर्मी घायल
बोकारो पुलिस ने चार उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। बोकारो-चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पुपुनकी आश्रम में श्री श्री स्वरूपानंद गुरु परमहंस देव जी की अंतरराष्ट्रीय दो दिवसीय 100 वीं स्वर्ण जयंती समारोह मनाई जा रही है। इस जयंती समारोह में बनारस, ओडिशा, बंगाल, बिहार समेत विदेशों से महिला, पुरुष भक्तों का आना शुरू था। आश्रम आने- जाने के मुख्य रास्ता आश्रम के ठीक नजदीक 15-20 की संख्या में असमाजिक उपद्रवियों द्वारा मादक माड़ी, शराब बिक्री कर रहे थे।
प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस बल ने उक्त उपद्रवियों को रास्ते से हटाने का प्रयास किया। बाद में उपद्रवियों ने लाठी डंडे लेकर पुलिस का विरोध किया और पुलिस बल को लाठी डंडे से मारने लगे तथा पथराव किया जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस गस्ती बल घटना स्थल पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रित किया।