Edited By Khushi, Updated: 09 Dec, 2023 12:34 PM
प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति से संबंधित समस्याओं से अब झारखंड के छात्रों को निजात मिलेगी। छात्रवृत्ति से संबंधित समस्याओं के सुगम निस्तारण के लिए झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय ने इसके लिए स्कालरशिप हेल्पलाइन शुरू की है।
रांची: प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति से संबंधित समस्याओं से अब झारखंड के छात्रों को निजात मिलेगी। छात्रवृत्ति से संबंधित समस्याओं के सुगम निस्तारण के लिए झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय ने इसके लिए स्कालरशिप हेल्पलाइन शुरू की है।
इस नई व्यवस्था के अंतर्गत छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 3 प्रावधान किए गए हैं। छात्र अपनी समस्या के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 1800-599-1289 पर प्रातः: 11 बजे से शाम 4 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त व्हाट्सप्प नंबर 9440256299 चौबीस घंटे छात्रों की समस्या ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से पंजीकृत करने हेतु चालू रहेगा।
उपरोक्त तीन माध्यमों से प्राप्त समस्याओं का प्रत्युत्तर/निराकरण/निस्तारण 48 घंटे में किया जायेगा। इस नयी व्यवस्था के तहत छात्र अपनी समस्या के समयनिष्ठ निस्तारण के लिए अपनी छात्रवृत्ति आवेदन संख्या, पूरा नाम, अकादमिक वर्ष, मोबाइल नंबर, एवं जिले के साथ अपनी समस्या का उल्लेख कर सकते हैं।