अमेरिका में कल से 'बिजाना' का दो दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह शुरू, सुदेश महतो लेंगे भाग

Edited By Khushi, Updated: 24 May, 2025 06:20 PM

two day golden jubilee celebration of  bijana  begins

रांची: झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो अमेरिका के न्यू जर्सी में बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ नार्थ अमेरिका (बिजाना) के स्वर्ण जयंती समारोह एवं ग्लोबल कॉनक्लेव 2025 में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

रांची: झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो अमेरिका के न्यू जर्सी में बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ नार्थ अमेरिका (बिजाना) के स्वर्ण जयंती समारोह एवं ग्लोबल कॉनक्लेव 2025 में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

प्रवासी भारतीयों की संस्था 'बिजाना' का दो दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह कल से आरंभ हो रहा है, जिसमें बिहार-झारखंड की संस्कृति की खुशबू बिखरेगी। समारोह में भारत और विश्व भर से नामी-गिरामी हस्तियां भाग ले रही हैं। महतो समारोह में शामिल होने के लिए अमेरिका पहुंच चुके हैं। समारोह में महतो के अलावा विश्व बैंक के ग्लोबल निदेशक सरोज झा, प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर, सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार, आज तक की वरीय संपादक श्वेता सिंह, भोजपुरी फिल्म स्टार अक्षरा सिंह, संगीत निर्देशक विशाख ज्योति, प्रिंसटन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर नीरज झा के अलावा कई प्रसिद्ध हस्तियां उपस्थित रहेंगी।

समारोह में अमेरिका के अलावा यूरोप के भी बिहार-झारखंड के प्रवासी भारतीय पहुंच रहे हैं। बिजाना के अध्यक्ष संजीव सिंह झारखंड के ही निवासी हैं। उन्होंने कहा कि बिजाना द्वारा प्रत्येक वर्ष समारोह आयोजित किया जाता है, लेकिन संस्था के गठन का पचासवां साल होने के कारण होने वाला स्वर्ण जयंती समारोह एक यादगार अनुभव बनने जा रहा है। उन्होंने बताया कि बिजाना की स्थापना 1975 में की गई थी और यह बिहार एवं झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने, युवा नेतृत्व एवं शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। बिजाना विश्व के साथ भारत के संबंधों एवं छवि को सुधारने की दिशा में भी एक सफल मंच साबित हुआ है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Sunrisers Hyderabad

Kolkata Knight Riders

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!