Edited By Khushi, Updated: 28 May, 2025 09:32 AM

रांची: झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (बिजाना) के स्वर्ण जयंती समारोह एवं ग्लोबल कॉनक्लेव में भाग लेने न्यू जर्सी पहुंचे हैं।
रांची: झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (बिजाना) के स्वर्ण जयंती समारोह एवं ग्लोबल कॉनक्लेव में भाग लेने न्यू जर्सी पहुंचे हैं।
इस दौरान सुदेश महतो लगातार महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में अमेरिका में नियुक्त भारत के महावाणिज्य दूत विनय श्रीकांत प्रधान के साथ महतो की अनौपचारिक मुलाकात हुई। दोनों ने भारत-अमेरिका राजनीतिक एवं व्यापार संबंध, प्रवासियों से जुड़े मुद्दों समेत कई विषयों पर चर्चा की। प्रधान भी विशिष्ट अतिथि के रूप में बिजाना के समारोह में भाग लेने विशेष रूप से न्यूयॉर्क से न्यू जर्सी पहुंचे थे।
प्रधान ने बिजाना के प्रयासों की काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तरी अमेरिका के प्रवासियों को सांस्कृतिक रूप से एक दूसरे से जोड़ने में बिजाना सेतु का कार्य कर रहा है।