Tamar Vidhan Sabha: तमाड़ सीट पर राजा पीटर और विकास मुंडा में है कड़ा मुकाबला ।। vidhansabha seat 2024

Edited By Khushi, Updated: 28 Oct, 2024 12:41 PM

tamar vidhan sabha raja peter and vikas munda are in tough

2019 में हुए चुनाव में तमाड़ सीट पर जेएमएम उम्मीदवार विकास कुमार मुंडा ने जीत हासिल की थी। विकास कुमार मुंडा ने 55 हजार चार सौ 91 वोट लेकर पहले स्थान पर रहे थे तो आजसू उम्मीदवार राम दुर्लभ सिंह मुंडा ने 24 हजार पांच सौ 20 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे...

तमाड़: तमाड़ विधानसभा सीट रांची जिले में स्थित है। यह विधानसभा क्षेत्र खूंटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। झारखंड राज्य के अस्तित्व में आने के बाद अगर बात करें विधानसभा चुनाव के बारे में तो साल 2005 में इस सीट पर जेडीयू के रमेश सिंह मुंडा विधायक चुने गए थे जबकि 2009 में जेडीयू के ही गोपाल कृष्ण पातर चुनाव जीते थे तो 2014 में आजसू के विकास कुमार मुंडा चुनाव जीतने में कामयाब हुए थे।

2019 के चुनाव में भी विकास कुमार मुंडा ने जेएमएम की टिकट पर तमाड़ सीट से जीत हासिल की थी। इस बार भी जेएमएम ने विकास कुमार मुंडा की किस्मत पर ही भरोसा जताया है तो एनडीए की तरफ से जेडीयू के उम्मीदवार राजा पीटर, विकास कुमार मुंडा को चुनौती दे रहे हैं।

PunjabKesari

एक नजर 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2019 में हुए चुनाव में तमाड़ सीट पर जेएमएम उम्मीदवार विकास कुमार मुंडा ने जीत हासिल की थी। विकास कुमार मुंडा ने 55 हजार चार सौ 91 वोट लेकर पहले स्थान पर रहे थे तो आजसू उम्मीदवार राम दुर्लभ सिंह मुंडा ने 24 हजार पांच सौ 20 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं बीजेपी उम्मीदवार रीता देवी 18 हजार 82 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं।

PunjabKesari

एक नजर 2014 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं साल 2014 के विधानसभा चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो इस सीट पर आजसू के विकास कुमार मुंडा ने निर्दलीय गोपाल सिंह पातर को 26 हजार 6 वोटों से हराकर जीत का परचम लहराया था। विकास कुमार मुंडा को कुल 57 हजार चार सौ 28 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे निर्दलीय गोपाल सिंह पातर को कुल 31 हजार चार सौ 22 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के प्रकाश चंद्र मुंडा को कुल 18 हजार चार सौ 79 वोट मिले थे।

PunjabKesari

विधानसभा चुनाव 2009 के नतीजे
वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव परिणामों पर नज़र डालें तो इस सीट पर जेडीयू के गोपाल सिंह पातर ने आजसू के विकास कुमार मुंडा को 1 हजार चार सौ 71 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। गोपाल सिंह पातर को कुल 30 हजार छह सौ 78 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे जेडीयू के विकास कुमार मुंडा को कुल 29 हजार दो सौ सात वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के राम दयाल मुंडा को 12 हजार तीन सौ 59 वोटों से संतोष करना पड़ा था।

एनडीए में तमाड़ सीट जेडीयू के खाते में गया है। जेडीयू ने इस सीट से राजा पीटर को चुनावी मैदान में उतार दिया है। राजा पीटर एक ऐसे लीडर हैं जिन्होंने शिबू सोरेन तक को चुनाव में हराकर सबको चौंका दिया था। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तमाड़ सीट पर एक बार फिर से विकास मुंडा पर ही भरोसा जताया है। इसलिए तमाड़ सीट पर इस बार जोरदार मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!