जामताड़ा सीट पर INDIA गठबंधन और NDA के बीच कड़ी टक्कर, क्या जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे कांग्रेस के इरफान अंसारी?

Edited By Khushi, Updated: 20 Nov, 2024 08:45 AM

irfan ansari from congress and sita soren from bjp are face

झारखंड में जामताड़ा जिले की दोनों जामताड़ा और नाला सीट पर इंडिया गठबंधन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बीच जबर्दस्त भिड़ंत के आसार हैं। झारखंड के जामताड़ा जिले में दो विधानसभा क्षेत्र हैं। दोनों सामान्य सीट हैं। फिलहाल जिले के दोनों सीटों पर...

जामताड़ा: झारखंड में जामताड़ा जिले की दोनों जामताड़ा और नाला सीट पर इंडिया गठबंधन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बीच जबर्दस्त भिड़ंत के आसार हैं। झारखंड के जामताड़ा जिले में दो विधानसभा क्षेत्र हैं। दोनों सामान्य सीट हैं। फिलहाल जिले के दोनों सीटों पर इंडिया गठबंधन का कब्जा है।

कांग्रेस के टिकट पर तीसरी बार मैदान में हैं इरफान अंसारी
जामताड़ा सीट पर अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले राज्य के कैबिनेट मंत्री इरफान अंसारी कांग्रेस के टिकट पर तीसरी बार मैदान में हैं और इंडिया गठबंधन के साझा उम्मीदवार के रूप में तीसरी बार अपने भाग्य की आजमाइश कर रहे हैं। इसी साल जून में सम्पन्न लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के साझा उम्मीदवार झामुमो के नलिन सोरेन को भाजपा से 30 हजार से अधिक वोट दिलाकर कांग्रेस के इरफान अंसारी अपनी जीत सुनिश्चित मान रहे हैं।

इस बार भाजपा ने सीता सोरेन को मैदान में उतारा
वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आदिवासी एवं अल्पसंख्यक बहुल इस क्षेत्र में झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन की बड़ी पुत्र वधू सीता मुर्मू सोरेन को मैदान में उतार कर कांग्रेस के इस मजबूत गढ़ को ध्वस्त करने को लेकर ऐड़ी चोटी एक कर दिया है। इसके लिए भाजपा ने इस क्षेत्र में अपने सभी स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया जिससे कांग्रेस के इरफान अंसारी को अग्नि परीक्षा के दौर से गुजरना पड़ रहा है। इस बीच हाल में इरफान अंसारी द्वारा भाजपा प्रत्याशी सीता मुर्मू सोरेन को लेकर विवादित टिप्पणी किये जाने का मुद्दा बना कर भाजपा उसका लाभ उठाने की कोशिश में है। इसमें भाजपा कितना सफल होती है यह देखना दिलचस्प होगा। हालांकि टिकट नहीं मिलने से पिछला चुनाव लड़ चुके वीरेंद्र मंडल ने शुरुआती दौर में बागी तेवर दिखाया, लेकिन भाजपा के शीर्ष नेताओं ने उन्हें मना कर डैमेज कंट्रोल करने का भरसक प्रयास किया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!