हाथियों द्वारा लोगों को कुचलने के बाद अलर्ट मोड पर प्रशासन, ग्रामीणों से सावधानी बरतने का किया आह्वान

Edited By Khushi, Updated: 20 Feb, 2026 06:12 PM

the administration is on alert after elephants trampled people urging villagers

Bokaro News: झारखंड में बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल के सुदूरवर्ती क्षेत्र गोमिया और झुमरा पहाड़ के आसपास हाथियों के आतंक से आधा दर्जन लोगों की मौत होने के बाद जिला प्रशासन ने सतकर्ता दिखाते हुए लोगों और उसकी सुरक्षा के लिए निर्देश जारी किया है।

Bokaro News: झारखंड में बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल के सुदूरवर्ती क्षेत्र गोमिया और झुमरा पहाड़ के आसपास हाथियों के आतंक से आधा दर्जन लोगों की मौत होने के बाद जिला प्रशासन ने सतकर्ता दिखाते हुए लोगों और उसकी सुरक्षा के लिए निर्देश जारी किया है।

वन विभाग के कर्मचारी हाथियों पर निगरानी बनाए हुए हैं
बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट कहा है कि हर हाल में उक्त इलाके के लोगों की जान - माल और उसके फसल की सुरक्षा की जाए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारी हाथियों पर निगरानी बनाए हुए है और लोगों को सतर्क रहने की अपील कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि निगरानी बनाए जाने के बावजूद गोमिया प्रखंड के पचमो पंचायत के झुमरा गांव में बीते रात्रि हाथियों की झुंड ने उनके फसल को नष्ट कर दिया। जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित इलाके में जंगली हाथियों पर निगरानी के लिए ड्रोन से निरीक्षण किया जा रहा है और लोगों को इसकी सूचना उपलब्ध कराई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार जिले के झुमरा गांव में पांच हाथी का झुंड देखा गया है, जो बलथरवा गांव की ओर बढ़ रहा है। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने पूर्व की सूचना पर सभी क्षेत्रवासियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

प्रशासन ने की अपील 
बीते रात्रि यह झुंड बलथरवा या वापस झुमरा की दिशा में जा सकता है। बोकारो, हजारीबाग और रामगढ़ जिलों की विशेष टीमें दो शिफ्टों में हाथियों पर नजर रख रही हैं। अधिकारियों ने कहा कि टीमों के प्रयासों के साथ ग्रामीणों की व्यक्तिगत सतकर्ता ही सुरक्षा का आधार बनेगी। प्रशासन से सहयोग की अपील करते हुए स्वयं सावधानी बरतने का आह्वान किया गया है। शाम - रात में घर से बाहर न निकलने के साथ हाथी दिखने पर पक्के मकान या पक्की छत पर शरण लेने, हाथियों को उकसाने से बचने और पास नहीं आने, शोर न मचाने, पत्थर न मारने की अपील लोगों से की गई है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!