अपना आपा खोकर गालियां देने लगीं CO, लाठी से मारने का भी आरोप; Video Viral

Edited By Khushi, Updated: 08 Mar, 2026 05:29 PM

the co lost her temper and began abusing and was also accused of hitting with a

Jharkhand News: झारखंड के चतरा जिले के इटखोरी में अंचल अधिकारी (CO) सविता सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन पर कुछ युवकों को गालियां देने और लाठी से मारने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में...

Jharkhand News: झारखंड के चतरा जिले के इटखोरी में अंचल अधिकारी (CO) सविता सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन पर कुछ युवकों को गालियां देने और लाठी से मारने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

बहस के दौरान माहौल अचानक गर्म हो गया
मिली जानकारी के अनुसार, चतरा जिले में आयोजित राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के बाद अंचल अधिकारी सविता सिंह वापस लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में कार से जा रहे कुछ युवकों और अधिकारियों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। बताया जा रहा है कि बहस के दौरान माहौल अचानक गर्म हो गया और स्थिति तनावपूर्ण बन गई। आरोप है कि इसी दौरान CO सविता सिंह ने अपना आपा खो दिया और युवकों को गालियां दीं। साथ ही उन पर लाठी से मारने का भी आरोप लगाया जा रहा है।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
घटना के दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद महिला अधिकारी की ओर से सफाई भी दी गई है। उनका कहना है कि संबंधित युवक गन्ने के जूस में शराब मिलाकर पी रहे थे, जिस वजह से उनके बीच विवाद की स्थिति बन गई।

फिलहाल इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है और लोग सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। प्रशासन की ओर से इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होगी, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!