चिंता में बदलीं महाशिवरात्रि मेले की खुशियां: गोलगप्पे खाने के बाद 50 से अधिक बच्चों की बिगड़ी तबीयत

Edited By Khushi, Updated: 16 Feb, 2026 05:25 PM

the joy of the mahashivratri fair turned into worry more than 50 children fell

Jharkhand News: महाशिवरात्रि मेले की खुशियां उस समय चिंता में बदल गईं, जब गोलगप्पा खाने के बाद 50 से अधिक बच्चों की तबीयत अचानक खराब हो गई। बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Jharkhand News: महाशिवरात्रि मेले की खुशियां उस समय चिंता में बदल गईं, जब गोलगप्पा खाने के बाद 50 से अधिक बच्चों की तबीयत अचानक खराब हो गई। बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

सभी बच्चों का इलाज शुरू किया
पलामू जिले के पांकी में आयोजित महाशिवरात्रि मेले के दौरान बड़ा मामला सामने आया। मेले में गोलगप्पा खाने के बाद 50 से ज्यादा बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी, पेट में तेज दर्द और चक्कर आने की शिकायत होने लगी। घटना के बाद परिजन घबरा गए और तुरंत बच्चों को पांकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों की टीम ने सभी बच्चों का इलाज शुरू किया। प्राथमिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है।

सभी बच्चों की हालत अब नियंत्रण में
सूचना मिलते ही पांकी विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता के जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से बच्चों का हालचाल जाना और बेहतर इलाज की व्यवस्था करने को कहा। इस दौरान समाजसेवी सुनील गुप्ता भी अस्पताल में मौजूद रहे और परिजनों को ढांढस बंधाया। स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधन ने बताया कि सभी बच्चों की हालत अब नियंत्रण में है और डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन ने मेले में लगे खाने-पीने के स्टॉल की जांच के निर्देश दिए हैं, ताकि आगे ऐसी घटना दोबारा न हो।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!