Edited By Khushi, Updated: 18 Mar, 2026 02:46 PM

Jharkhand News: झारखंड के जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के गौड़ बस्ती के पास बीते मंगलवार शाम एक 14 वर्षीय छात्र आयुष कुमार की स्वर्णरेखा नदी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, आयुष गोलमुरी न्यू केबल टाउन का रहने वाला था और अपने माता-पिता...
Jharkhand News: झारखंड के जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के गौड़ बस्ती के पास बीते मंगलवार शाम एक 14 वर्षीय छात्र आयुष कुमार की स्वर्णरेखा नदी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, आयुष गोलमुरी न्यू केबल टाउन का रहने वाला था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह दोपहर करीब 3 बजे अपने 4-5 दोस्तों के साथ नदी किनारे खेलने गया था। दोस्तों में लड़के और लड़कियां दोनों शामिल थे।
नदी में नहाने के दौरान आयुष अपने एक दोस्त के साथ पानी में उतरा। कुछ ही समय बाद उसका दोस्त बाहर निकल आया, लेकिन आयुष पानी में लापता हो गया। घबराए दोस्तों ने तुरंत आसपास के लोगों को सूचित किया। इसके बाद मानगो थाना की पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की। लगभग डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद आयुष का शव नदी से बाहर निकाला गया। प्राथमिक जांच में उसकी मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आयुष सिदगोड़ा के एक स्कूल में कक्षा 7 का छात्र था। घटना की जानकारी मिलते ही उसके माता-पिता और परिवार वाले मौके पर पहुंचे। बेटे की मौत की खबर से परिवार और आसपास के लोग गहरे शोक में हैं।