दोगुना पैसा करने का लालच पड़ा भारी, नाबालिग फंसा जाल में; बेटे के नुकसान का सदमा नहीं सह पाए पिता और...

Edited By Khushi, Updated: 11 Mar, 2026 11:25 AM

the lure of doubling money proved costly with a minor trapped the father was u

Jharkhand News: ठगों के झांसे में आकर एक नाबालिग ने 23 लाख रुपये गंवा दिए। इतने बड़े आर्थिक नुकसान का सदमा उसके पिता सह नहीं पाए और ब्रेन हेमरेज से उनकी मौत हो गई। मामले में पीड़ित परिवार ने तीन लोगों पर ठगी और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए...

Jharkhand News: ठगों के झांसे में आकर एक नाबालिग ने 23 लाख रुपये गंवा दिए। इतने बड़े आर्थिक नुकसान का सदमा उसके पिता सह नहीं पाए और ब्रेन हेमरेज से उनकी मौत हो गई। मामले में पीड़ित परिवार ने तीन लोगों पर ठगी और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

ब्रेन हेमरेज से पिता की मौत 
हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली कमरून निशा ने अपने बेटे से 23 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए अमन हाशमी, फिरोज अहमद और चुन्नु के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कमरून निशा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि अक्टूबर 2025 में उनके 16 वर्षीय बेटे मो. जैद की मुलाकात अमन हाशमी से हुई थी। अमन ने खुद को छात्र और व्यवसायी बताते हुए उससे दोस्ती कर ली। वह पढ़ाई के बहाने जैद को कांटाटोली स्थित एक फ्लैट में बुलाता था। इसी दौरान अमन ने जैद को एक बिजनेस स्कीम के बारे में बताया और कहा कि निवेश करने पर एक महीने में पैसे दोगुने कर देगा। भरोसा दिलाने के लिए शुरुआत में तीन लाख रुपये लेकर उसने दोगुनी रकम वापस भी कर दी। इससे जैद को उस पर विश्वास हो गया। इसके बाद अमन के कहने पर जैद ने अपने पिता से पैसे लेकर और अलग-अलग जगहों से पर्सनल लोन, गोल्ड लोन और क्रेडिट कार्ड के जरिए करीब 23 लाख रुपये नकद और ऑनलाइन उसे दे दिए। आरोप है कि अमन ने जैद को अपनी दोपहिया गाड़ी तक बेचने के लिए मजबूर किया।

जान से मारने की भी दी धमकी
जब तय समय के बाद जैद ने पैसे वापस मांगे तो अमन टालमटोल करने लगा। बाद में वह उसे पैसे लौटाने का झांसा देकर दिल्ली ले गया और वहां उसके मोबाइल से सबूत मिटाने की कोशिश की। इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। कमरून निशा का कहना है कि इतने बड़े आर्थिक नुकसान का सदमा उनके पति मजहर आलम सह नहीं पाए। उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया और 25 जनवरी को उनकी मौत हो गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस 
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अब भी अमन हाशमी, उसके पिता फिरोज अहमद और अन्य लोग उनके बेटे को पत्र भेजकर मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। इससे जैद की मानसिक स्थिति भी बिगड़ती जा रही है। परिवार ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!