लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सलमान खान से रंगदारी मांगने वाला जमशेदपुर से गिरफ्तार,  सब्जी बेचने का करता था काम

Edited By Harman, Updated: 24 Oct, 2024 01:27 PM

the person who demanded extortion money from salman khan

बई पुलिस ने बुधवार को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले शख्स को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया। दरअसल कुछ दिन पहले मुंबई ट्रैफिक पुलिस को सलमान को लेकर एक धमकी भरा मैसेज मिला था और उसमें 5 करोड़...

जमशेदपुर: मुंबई पुलिस ने बुधवार को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले शख्स को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया। दरअसल कुछ दिन पहले मुंबई ट्रैफिक पुलिस को सलमान को लेकर एक धमकी भरा मैसेज मिला था और उसमें 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की बात कही थी। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने इंटरनेट पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस का नंबर सर्च कर, मुंबई पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भरा संदेश भेज दिया जब मुंबई पुलिस को यह संदेश मिला, तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस किया। जिससे पता चला कि यह फोन जमशेदपुर से किया गया था। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने जमशेदपुर पुलिस की मदद से आरोपी को साकची इलाके से गिरफ्तार किया। पकड़ा गया शख्स शेख हुसैन मोहसिन मूल रूप से पश्चिम बंगाल के बाघमुंडी का रहने वाला है, जो कि जमशेदपुर के साकची बाजार में सब्जी बेचने का काम करता था, जो उसने पिछले साल से छोड़ दिया था। वहीं, अब आरोपी को जल्द ही कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर मुंबई ले जाया जाएगा।

बता दें कि सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की कई बार धमकियां मिल चुकी हैं, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कार्रवाई की है और सलमान के प्रति सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!