Bokaro Station के पास डेढ़ घंटे तक खड़ी रही राजधानी एक्सप्रेस, सामने आई ये वजह; परेशान दिखे यात्री

Edited By Khushi, Updated: 16 Feb, 2026 12:36 PM

the rajdhani express was stranded for an hour and a half near bokaro station th

Bokaro News: नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही राजधानी एक्सप्रेस बीते रविवार को बोकारो स्टेशन के पास सिग्नल फेल होने के कारण करीब डेढ़ घंटे तक खड़ी रही। इसके चलते ट्रेन अपने गंतव्य पर लगभग तीन घंटे की देरी से पहुंची। वहीं, दक्षिण पूर्व रेलवे ने आद्रा...

Bokaro News: नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही राजधानी एक्सप्रेस बीते रविवार को बोकारो स्टेशन के पास सिग्नल फेल होने के कारण करीब डेढ़ घंटे तक खड़ी रही। इसके चलते ट्रेन अपने गंतव्य पर लगभग तीन घंटे की देरी से पहुंची। वहीं, दक्षिण पूर्व रेलवे ने आद्रा मंडल में विकास कार्यों के कारण कई ट्रेनों को रद्द और शॉर्ट टर्मिनेट करने की घोषणा की है, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।

सिग्नल फेल होने से लेट हुई राजधानी एक्सप्रेस
नई दिल्ली से भुवनेश्वर जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस रविवार सुबह गोमो रेलवे स्टेशन पर अपने निर्धारित समय से करीब चार मिनट पहले 6:21 बजे पहुंची, लेकिन इसके बाद ट्रेन की रफ्तार थम गई। बताया गया कि बोकारो स्टेशन के पास सिग्नल में खराबी आ गई थी, जिस वजह से ट्रेन करीब डेढ़ घंटे तक वहीं खड़ी रही। बाद में सिग्नल ठीक होने पर रेल सेवा बहाल की गई। गोमो से आगे बढ़ने के बाद राजधानी एक्सप्रेस बोकारो स्टेशन से करीब डेढ़ घंटे की देरी से रवाना हुई। इस कारण ट्रेन शाम की बजाय रात में भुवनेश्वर पहुंची। कुल मिलाकर ट्रेन लगभग पौने तीन घंटे लेट रही। ट्रेन की देरी से यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।

कई मेमू ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
दक्षिण पूर्व रेलवे ने आद्रा रेल मंडल में विकास कार्यों के कारण कई ट्रेनों को प्रभावित करने का निर्णय लिया है। धनबाद-झाड़ग्राम मेमू सोमवार और मंगलवार को धनबाद की जगह बोकारो से झाड़ग्राम तक चलेगी। वापसी में भी यह ट्रेन झाड़ग्राम से बोकारो तक ही आएगी। बर्द्धमान-हटिया मेमू गोमो तक ही जाएगी। वापसी में गोमो से बर्द्धमान तक चलेगी। गोमो से हटिया के बीच दोनों ओर से यह ट्रेन रद्द रहेगी।

22 फरवरी को भागा-आद्रा मेमू रद्द
भागा से आद्रा के बीच चलने वाली मेमू 22 फरवरी को दोनों ओर से रद्द रहेगी।
इसके अलावा, आसनसोल-आद्रा मेमू 16, 17, 19, 20 और 22 फरवरी को रद्द रहेगी।
आसनसोल-पुरुलिया और आद्रा-मिदनापुर मेमू भी 17 और 20 फरवरी को नहीं चलेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!