"झारखंड को अलग करने के लिए यहां के आदिवासियों ने लंबा संघर्ष देखा और झेला", विश्व आदिवासी दिवस पर बोले CM हेमंत

Edited By Khushi, Updated: 09 Aug, 2024 06:23 PM

the tribals here saw and endured a long struggle to separate jharkhand

बिरसा मुंडा स्मृति पार्क में आयोजित विश्व आदिवासी महोत्सव में सीएम हेमंत ने कहा कि आज विश्व आदिवासी दिवस है और राज्य में ये विश्व आदिवासी दिवस तीसरी बार मनाया जा रहा है। आज पूरे विश्व में लोग इस दिन को मना रहे हैं।

रांची: बिरसा मुंडा स्मृति पार्क में आयोजित विश्व आदिवासी महोत्सव में सीएम हेमंत ने कहा कि आज विश्व आदिवासी दिवस है और राज्य में ये विश्व आदिवासी दिवस तीसरी बार मनाया जा रहा है। आज पूरे विश्व में लोग इस दिन को मना रहे हैं।

PunjabKesari

सीएम हेमंत ने आगे कहा कि आदिवासियों को देश-दुनिया का सबसे पुराना समाज कहा जाता है। कहा जाए कि आदिवासी समाज के बाद ही दूसरे समाजों का सृजन हुआ। कई समाज बने। इसी क्रम में ये आदिवासी समाज भी देश - दुनिया के अलग-अलग स्थानों अपनी संस्कृति, अपनी विरासत अपनी सभ्यता के साथ चल रहा है। हमें गर्व है कि हमने ऐसी धरती पर जन्म लिया। इस राज्य को वीरों की धरती भी कहा जाता है। सीएम ने कहा कि इस राज्य को अलग करने के लिए यहां के मूलवासी तथा आदिवासियों ने एक लंबा संघर्ष देखा और झेला है। झारखंड अलग राज्य का इतिहास लगभग 40- 50 सालों का रहा जिसमें अनेकों लोगों ने अपनी शहादत दी। आज हमारे बीच शिबू सोरेन जी बैठे हैं, लेकिन उनके कई साथी इस दुनिया से चले गये।

PunjabKesari

सीएम हेमंत ने कहा कि अलग झारखंड राज्य के लिए लोगों ने लड़ाई लड़ी, इनमें से कई बुजुर्ग हो गए और कई संघर्षशील लोगों ने हमारा साथ छोड़ दिया, लेकिन इस बात को हमेशा याद रखना चाहिए कि ये राज्य और प्रदेशों की अपेक्षा इसकी अलग पहचान और इतिहास रहा है। सदियों से यहां के मूलवासियों के साथ शोषण हुआ। आजादी के पहले और बाद में भी यहां के आदिवासियों के साथ शोषण हुआ। यहां भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, फूलो-झानो जैसे वीर सपूतों ने इस धरती के लिए, आदिवासी-मूलवासियों के अधिकार के लिए संघर्ष किया। आज खुशी का दिन है और संकल्प लेने का भी दिन है कि हम लोग बहुत मुश्किलों और संघर्षों के बाद किसी पायदान पर पहुंचे हैं।

PunjabKesari

वहीं, कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार, झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के अलावा राज्यसभा सांसद महुआ माजी, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!