मंत्री के साथ अश्लील Video में दिख रही महिला ने जारी किया वीडियो, बोली- मैं बन्ना गुप्ता को नहीं जानती, पति से कर रही थी चैट

Edited By Khushi, Updated: 26 Apr, 2023 11:34 AM

the woman seen in the video with the minister released the video

कुछ दिनों से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, वीडियो में जो महिला नजर आ रही है उसने हटिया डीएसपी को आवेदन देते हुए मामले की जांच की मांग की है।

रांची: कुछ दिनों से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, वीडियो में जो महिला नजर आ रही है उसने हटिया डीएसपी को आवेदन देते हुए मामले की जांच की मांग की है। उसने इस वीडियो मे उसकी तस्वीरें के इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस के पास गुहार लगाई है।

महिला ने वीडियो में कही ये बात
महिला ने एक वीडियो भी जारी किया है। इस वीडियो में महिला कह रही है कि वह बन्ना गुप्ता को जानती तक नहीं है। महिला ने वीडियो में कहा कि मैं नौकरी करती हूं। मेरे 3 छोटे- छोटे बच्चे हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मेरा फोटो एडिट किया गया है। मैं मंत्री बन्ना गुप्ता को जानती तक नहीं हूं। फोटो, वीडियो वाइस कॉल चैट मैं अपने पति के साथ करती थी। वही सब कुछ एडिट है, इसमें बड़ी साजिश हैं। मेरा फोटो गलत इस्तेमाल किया गया है। मैं कभी बन्ना गुप्ता से मिली भी नहीं हूं। मेरे घर वालों का बुरा हाल है। मेरे घरवाले यह सदमा झेल नहीं पा रहे। मैं सभी से अपील करती हूं, इन सारे वीडियो को सोशल मीडिया से हटाया जाए। जिसने भी यह बड़ी साजिश की है, मैं प्रशासन से उम्मीद करती हूं कि वह सामने आए।

पूरे मामले की जांच के लिए दिया आवेदन 
वहीं, युवती ने हटिया डीएसपी राजा मित्रा के कार्यालय में पहुंचकर पूरे मामले की जांच के लिए आवेदन दिया। हटिया डीएसपी से मुलाकात कर युवती ने अपनी पूरी बात सामने रखी है और अपना आवेदन भी उन्हें दिया है, जिसके बाद हटिया डीएसपी ने आवेदन को जगन्नाथपुर थाने को फॉरवर्ड कर दिया है ताकि थाना स्तर से पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा सके।

21 सेकंड का वीडियो वायरल
दरअसल, कुछ दिन पहले बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने मंत्री बन्ना गुप्ता का अश्लील वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था। इस वीडियो में वह किसी लड़की के साथ वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं। इस वीडियो में लड़की न्यूड दिखाई दे रही है। यह वीडियो 21 सेकंड का है। इस वीडियो में बन्ना गुप्ता अश्लील बातें और अश्लील हरकतें कर रहे हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि पंजाब केसरी नहीं करता है।

"यह कांग्रेस के लिए डूब मरने वाली बात है"
निशिकांत दुबे ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि कांग्रेस के नेता महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानते हैं। निशिकांत दुबे ने लिखा है कि ये है कांग्रेस का चरित्र, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी का यह कथित वीडियो है। उन्होंने लिखा है कि महिलाओं की इज्जत से खेलना, कांग्रेस कार्यकर्ता सुशील शर्मा का अपनी पत्नी को तंदूर में जलाना, काश गांधी परिवार समझ पाता। यदि यह सही है तो कांग्रेस के लिए डूब मरने वाली बात है।

बन्ना गुप्ता ने वीडियो को बताया फर्जी
वहीं, मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सोशल मीडिया में मेरी छवि को धूमिल करने और राजनीतिक विद्वेष भावना के साथ राज्य के कुछ प्रमुख राजनीतिक विरोधियों ने एक सोची समझी साजिश के तहत, एक फेक और एडिट वीडियो को जानबूझ कर वायरल किया है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि फोटो शॉप या अन्य किसी एडिटिंग एप्प के माध्यम से यह कुकृत्य किया गया है, जिसके विरुद्ध मैंने FIR करवा दिया है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!