हंगामे की भेंट चढ़ा विधानसभा सत्र का दसवां दिन, BJP ने सरकार को फिर घेरा, वेल तक पहुंचे भाजपा विधायक

Edited By Khushi, Updated: 16 Mar, 2023 04:09 PM

uproar on the tenth day of the assembly session bjp surrounded

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का दसवां दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ा। कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के विधायक हंगामा करने लगे।

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का दसवां दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ा। कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के विधायक हंगामा करने लगे। सदन शुरू होते ही भाजपा के विधायकों ने हेमंत सोरेन हाजिर हो के नारे लगाए। इसके साथ ही वे वेल तक पहुंच गए। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

CM भी सदन में रहे मौजूद
बता दें कि आज भी भाजपा के विधायक सदन के भीतर 60-40 नाय चलतो और 1932 का क्या हुआ लिखा भगवा रंग का टी शर्ट पहने पहुंचे। आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी सदन में मौजूद थे। सदन में माले विधायक विनोद सिंह ने जानना चाहा कि राज्य में 15 सूत्री राज्य और जिला समिति, वक्फ बोर्ड, अल्पसंख्यक वित्त निगम का गठन नहीं होने से अल्पसंख्यकों के कल्याण हेतु योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो रहा है। इसके लिए सरकार क्या कर रही है। इस अल्पसूचित प्रश्न का जवाब देते हुए मंत्री हफीजुल अंसारी ने कहा कि राज्य में अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम का गठन कर लिया गया है, जिसके माध्यम से मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना आदि विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। 15 सूत्री राज्य और जिला स्तरीय समिति का भी गठन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार एक महीने के भीतर वक्फ बोर्ड का गठन कर लेगी।

"सरकार के पास कोई प्री प्लान नहीं है क्या"?
वहीं, विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने पूछा कि सरकार प्रति प्रखंड कितना डीप बोरिंग देगी। इस सवाल का जवाब मंत्री स्पष्ट रूप से कुछ नहीं दे रहे थे। मंत्री के जवाब पर सदन में घेरते हुए विधायक दीपिका ने कहा कि अध्यक्ष महोदय मंत्री जी कैसा गोल मटोल जवाब दे रहे हैं। वह भी आपके सामने। हम लोग इसके लिए सवाल नहीं करते हैं। इस पर विधायक ने कहा कि सरकार के पास कोई प्री प्लान नहीं है क्या? यही वजह है कि साल के अंत मे पता चलता है कि आधे से अधिक राशि खर्च नहीं होता।

Related Story

Trending Topics

India

248/10

49.1

Australia

269/10

49.0

Australia win by 21 runs

RR 5.05
img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!