हेमंत सरकार के खिलाफ लड़ने वाले हो रहे षड्यंत्र के शिकार: दीपक प्रकाश

Edited By Diksha kanojia, Updated: 02 Aug, 2022 06:03 PM

victims of conspiracy against hemant sarkar deepak prakash

उन्होंने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार लगातार झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार,खनिज की लूट आदि मामलों में कानूनी ढंग से लड़ाई लड़ रहे है। उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले में सरकार को न्यायालय में कटघरे में खड़ा किया है। प्रकाश ने...

 

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार पर आज कड़ा प्रहार किया। प्रकाश ने कहा कि जो व्यक्ति झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठायेगा,लड़ाई लड़ेगा वह हेमंत सरकार के षड्यंत्र का शिकार होगा।

उन्होंने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार लगातार झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार,खनिज की लूट आदि मामलों में कानूनी ढंग से लड़ाई लड़ रहे है। उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले में सरकार को न्यायालय में कटघरे में खड़ा किया है। प्रकाश ने कहा कि ऐसे में अधिवक्ता राजीव कुमार की कोलकाता में गिरफ्तारी राज्य सरकार की गहरी साजिश है।

दीपक ने कहा कि इससे स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार को दबाने और विरोधियों को झूठे तरीके से फंसाने के मामले में पश्चिम बंगाल और झारखंड की सरकार की साठगांठ जगजाहिर है। उन्होंने कहा कि राजीव कुमार की गिरफ्तारी लोकतंत्र और संविधान की हत्या है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!