Vidhan Sabha Election 2024: गांडेय सीट पर कल्पना सोरेन के आगे फेल हो जाएगी बीजेपी!

Edited By Khushi, Updated: 14 Oct, 2024 02:37 PM

vidhan sabha election 2024 bjp will fail in front of kalpana soren

वहीं 2019 के विधानसभा चुनाव में गांडेय सीट पर जेएमएम कैंडिडेट सरफराज अहमद ने जीत हासिल की थी। सरफराज अहमद 65 हजार 23 वोट लाकर पहला स्थान हासिल किया था। वहीं बीजेपी कैंडिडेट जयप्रकाश वर्मा ने 56 हजार एक सौ 68 वोट लाकर दूसरा स्थान हासिल किया था।

गांडेय: झारखंड का गांडेय विधानसभा सीट, कोडरमा लोकसभा सीट के तहत आता है। गांडेय विधानसभा सीट, गिरडीह जिले का हिस्सा है। 2005 में गांडेय विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था। गांडेय सीट को झारखंड का हॉट सीट माना जाता है। दरअसल उपचुनाव में यहां से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने बड़ी मार्जिन से जीत हासिल की थी। कल्पना सोरेन की वजह से गांडेय सीट की चर्चा पूरे झारखंड में हो रही है। बात करें 2005 के विधानसभा चुनाव की तो यहां से झामुमो के सलखान सोरेन ने जीत हासिल की थी। वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट सरफराज अहमद ने जीत हासिल की थी। वहीं 2014 के चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के जय प्रकाश वर्मा ने जीत हासिल की थी। 2019 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम कैंडिडेट सरफराज अहमद ने जीत हासिल की थी। अब सरफराज अहमद राज्यसभा के सदस्य हैं। इस बार गांडेय सीट से कल्पना सोरेन का विधानसभा चुनाव लड़ना तय है।

PunjabKesari

2024 के उपचुनाव में कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा उपचुनाव जीत गईं थीं। कल्पना सोरेन ने बीजेपी के दिलीप वर्मा को 27 हजार एक सौ 49 वोटों से हराया था। कल्पना सोरेन को एक लाख नौ हजार आठ सौ 27 वोट मिले थे जबकि दिलीप वर्मा को 82 हजार छह सौ 78 वोट मिले थे। साफ है कि कल्पना सोरेन ने दिलीप वर्मा को बड़ी मार्जिन से हरा दिया था। इसलिए इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में कल्पना सोरेन की जीत पक्की लग रही है।

PunjabKesari

एक नजर 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2019 के विधानसभा चुनाव में गांडेय सीट पर जेएमएम कैंडिडेट सरफराज अहमद ने जीत हासिल की थी। सरफराज अहमद 65 हजार 23 वोट लाकर पहला स्थान हासिल किया था। वहीं बीजेपी कैंडिडेट जयप्रकाश वर्मा ने 56 हजार एक सौ 68 वोट लाकर दूसरा स्थान हासिल किया था। तो आजसू कैंडिडेट अर्जुन बैठा 15 हजार तीन सौ 61 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

एक नजर 2014 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में गांडेय सीट से बीजेपी कैंडिडेट जयप्रकाश वर्मा ने जीत हासिल की थी। बीजेपी कैंडिडेट जयप्रकाश वर्मा ने 48 हजार आठ सौ 38 वोट हासिल किया था। वहीं जेएमएम कैंडिडेट सलखान सोरेन ने 38 हजार पांच सौ 59 वोट हासिल किया था। इस तरह से जयप्रकाश वर्मा ने सलखान सोरेन को 10 हजार दो सौ 79 वोटों से मात दे दी थी। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट डॉक्टर सरफराज अहमद, 35 हजार सात सौ 27 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

विधानसभा चुनाव 2009 के नतीजे
वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव में गांडेय सीट से कांग्रेस कैंडिडेट सरफराज अहमद ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस कैंडिडेट सरफराज अहमद ने 39 हजार छह सौ 25 वोट हासिल किया था। वहीं जेएमएम कैंडिडेट सलखान सोरेन ने 31 हजार एक सौ 70 वोट हासिल किया था तो बीजेपी कैंडिडेट पूनम प्रकाश, 21 हजार आठ सौ 65 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

पहले के जो चुनाव गांडेय में होते थे उसके समीकरण 2024 के उपचुनाव में पूरी तरह से पलट गए हैं। अब गांडेय सीट मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का गढ़ बन गया है इसलिए इस सीट पर बीजेपी का जीतना नामुमकिन सा लग रहा है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!