ग्रामीणों ने एक बेकसूर व्यक्ति को बुरी तरह पीटा, सामने आई चौंकाने वाली वजह

Edited By Khushi, Updated: 18 Feb, 2026 03:12 PM

villagers in jharkhand brutally beat an innocent man revealing the shocking rea

Jamtara News: झारखंड के जामताड़ा जिले के करमाटांड़ में बच्चा चोरी की अफवाह ने तनाव का माहौल बना दिया। अफवाह के बीच ग्रामीणों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Jamtara News: झारखंड के जामताड़ा जिले के करमाटांड़ में बच्चा चोरी की अफवाह ने तनाव का माहौल बना दिया। अफवाह के बीच ग्रामीणों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

ग्रामीणों ने व्यक्ति को बुरी तरह पीटा
जिले के करमाटांड़ क्षेत्र की मुस्लिम बस्ती में एक अजनबी व्यक्ति के आने से लोगों को शक हुआ। ग्रामीणों ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन वह भागने लगा। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से कुल्हाड़ी, चाकू, कई लोगों के एटीएम कार्ड, फास्टैग, चिमटा, दवा और कैंची जैसी चीजें मिलीं। जब उससे आधार कार्ड मांगा गया तो उसने कहा कि वह घर पर भूल गया है। उसने अपना नाम लाडल शेख बताया और कहा कि वह अपने परिचित आबिद से मिलने करमाटांड़ आया है। इस दौरान कुछ लोग गुस्से में आकर उसकी पिटाई करने लगे। हालांकि, वहां मौजूद कुछ शिक्षित युवकों ने समझदारी दिखाते हुए लोगों को रोका और कहा कि बिना पूरी जानकारी के किसी को मारना सही नहीं है।

किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें
ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसआई विकास कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि वह एक दिन पहले सदर अस्पताल जामताड़ा में इलाज कराने आया था और आज आसनसोल-झाझा अमु पैसेंजर ट्रेन से करमाटांड़ पहुंचा था।

पुलिस के अनुसार, वह लोगों से पैसे मांगकर भ्रम फैलाता था और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!