रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा: जुलूस को आगे बढ़ने से रोका, कहासुनी के बाद पत्थरबाजी; पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

Edited By Khushi, Updated: 27 Mar, 2026 12:33 PM

violence during ram navami procession procession blocked from advancing stone

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिले में रामनवमी के मौके पर निकले जुलूस के दौरान बड़ा विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गया। हालात इतने बिगड़ गए कि पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिले में रामनवमी के मौके पर निकले जुलूस के दौरान बड़ा विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गया। हालात इतने बिगड़ गए कि पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

कहासुनी पत्थरबाजी में बदल गई
जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र में रामनवमी की महाअष्टमी पर जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान जुलूस के रास्ते को लेकर पहले से ही तनाव बना हुआ था। बताया जा रहा है कि यह विवाद करीब 24 घंटे से चल रहा था। गुरुवार को पुलिस की मौजूदगी में जुलूस निकाला गया, लेकिन जैसे ही जुलूस कौआखोह शिव चबूतरा के पास पहुंचा, कुछ लोगों ने उसे आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्दी ही पत्थरबाजी में बदल गई।

पुलिस ने लाठीचार्ज किया और दागे आंसू गैस के गोले
स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने अब तक कई लोगों को हिरासत में लिया है और कई मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी को हटा दिया गया है और नए अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!