कुएं में गिरा जंगली हाथी, देखने के लिए जुटी लोगों की भीड़; रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा वन विभाग

Edited By Khushi, Updated: 02 Apr, 2026 05:40 PM

wild elephant falls into well crowd gathers to watch as forest department launc

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के सोनाहातू थाना क्षेत्र के सारयाद गांव में जंगली हाथी अचानक खुले कुएं में गिर गया। घटना की खबर मिलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के सोनाहातू थाना क्षेत्र के सारयाद गांव में जंगली हाथी अचानक खुले कुएं में गिर गया। घटना की खबर मिलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

खुले कुएं में जा गिरा हाथी 
स्थानीय लोगों के मुताबिक हाथी जंगल से भटककर भोजन की तलाश में गांव की ओर आ गया था। इसी दौरान वह एक खुले कुएं में जा गिरा। अचानक हुई इस घटना से गांव के लोग भी दहशत में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने हालात का जायजा लिया और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। विभाग का कहना है कि हाथी फिलहाल सुरक्षित है और उस पर लगातार नजर रखी जा रही है। हाथी को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन, मजबूत रस्सियों और अन्य जरूरी उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। टीम इस बात का खास ध्यान रख रही है कि हाथी को किसी तरह का नुकसान न हो। कुएं के आसपास की मिट्टी काटकर एक रास्ता बनाने की भी योजना पर काम चल रहा है, ताकि हाथी खुद बाहर निकल सके।

प्रशासन ने लोगों से की अपील
इस बीच ग्रामीणों ने कुएं को काटने पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि जब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक वे कुएं को नुकसान नहीं होने देंगे। इससे रेस्क्यू ऑपरेशन में थोड़ी मुश्किल भी आ रही है। घटनास्थल पर भारी भीड़ जुटने से स्थिति संभालना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। वन विभाग और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे दूरी बनाए रखें और रेस्क्यू कार्य में बाधा न डालें। फिलहाल पूरे इलाके में इस घटना को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। हर कोई यही चाहता है कि हाथी को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!