बिहार में सालभर में धराशाई हो चुके हैं 7 पुल... क्या घटिया मैटिरियल के इस्तेमाल से भरभराकर गिर रहे पुल?

Edited By Nitika, Updated: 05 Jun, 2023 11:38 AM

बिहार में गंगा नदी पर भागलपुर और खगड़िया के बीच बन रहा करोड़ों का पुल रविवार को देखते ही देखते ढह गया। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

 

भागलपुरः बिहार में गंगा नदी पर भागलपुर और खगड़िया के बीच बन रहा करोड़ों का पुल रविवार को देखते ही देखते ढह गया। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इस तरह से निर्माण के दौरान ही केबल पुल ढह जाने के बाद भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का इस्तीफा मांगा है। पुल के निर्माण में भ्रष्टाचार और लापरवाही के भी आरोप लग रहे हैं। हालांकि, यह ऐसा पहला हादसा नहीं है, इससे पहले भी सालभर में 7 पुल धराशाई हो चुके हैं।


सालभर में 7 पुल हो चुके हैं धराशाई
18 नवंबर 2022 को बिहार के नालंदा जिले में एक निर्माणाधीन सड़क पुल के ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वेना ब्लॉक में चार लेन के खंड पर सड़क पुल का निर्माण चल रहा था। यह पुल पहले भी घटिया निर्माण सामग्री के कारण टूट गया था।

9 जून 2022 को बिहार के सहरसा जिले में पुल का एक हिस्सा गिरने से 3 मजदूर घायल हो गए थे। हादसा सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के कंडुमेर गांव में कोसी तटबंध के पूर्वी हिस्से में हुआ। पुल पर काम कर रहे घायल मजदूर टूटकर नीचे गिर गए और मलबे में दब गए। उन्हें अन्य मजदूरों ने बचा लिया और सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया और बाल-बाल बच गए।

PunjabKesari

20 मई 2022 को राज्य की राजधानी पटना में अत्यधिक बारिश के कारण 136 साल पुराना एक सड़क पुल ढह गया। पुल पटना से 25 किमी. दूर फतुहा उप-नगर में स्थित था। पुल का निर्माण ब्रिटिश काल के दौरान 1884 में हुआ था। स्थानीय निवासियों का दावा है कि पुल का रख-रखाव खराब था। भारी बारिश को लेकर जिला प्रशासन सतर्क नहीं था। घटना तब सामने आई जब निर्माण सामग्री से लदा एक ट्रक उस पुल को पार कर रहा था। ज्यादा वजन होने के कारण यह गिर गया। इसके अतिरिक्त पिछले साल 30 अप्रैल को भी यह पुल टूटा था।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!