मेले से लौट रही किशोरी के साथ हैवानियत, चाची ने ही भतीजी की इज्जत पर डलवा दिया हाथ

Edited By Khushi, Updated: 18 Feb, 2026 12:54 PM

a teenage girl returning from a fair was brutalized her aunt raped her niece

Dumka News: दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र में एक आदिवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक पर मेले से लौटते समय सुनसान जगह ले जाकर वारदात को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Dumka News: दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र में एक आदिवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक पर मेले से लौटते समय सुनसान जगह ले जाकर वारदात को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया
जानकारी के अनुसार सोमवार को किशोरी अपनी चाची के साथ बासुकीनाथ मंदिर में लगे मेले में घूमने गई थी। इससे पहले दोनों हाट बाजार गई थीं। बाजार में ही चाची ने किसी परिचित युवक को फोन कर बुलाया। कुछ देर बाद विजय मुर्मू नाम का युवक मोटरसाइकिल लेकर वहां पहुंचा। इसके बाद किशोरी और उसकी चाची, दोनों उसके साथ बाइक से मेले चली गईं। मेले में तीन-चार घंटे घूमने के बाद दोपहर करीब चार बजे वे वापस लौटने लगे। सोगरा मोड़ के पास चाची नाश्ता खरीदने के लिए उतर गई। लौटकर उसने किशोरी से कहा कि बाइक चालक उसका परिचित है और वह उसके साथ आगे निकल जाए, जबकि वह खुद टोटो से पीछे आएगी। चाची ने युवक का नाम विजय मुर्मू बताया और कहा कि वह देवघर का रहने वाला है।

किशोरी के अनुसार, घर छोड़ने के बहाने विजय मुर्मू उसे बाराटांड़ की ओर सुनसान इलाके में ले गया। वहां पहाड़ की तराई में पहले से दो अज्ञात युवक मौजूद थे। आरोप है कि विजय ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया और करीब दो से तीन घंटे तक उसे वहीं रोके रखा। जाते समय आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि उसने किसी को इस घटना के बारे में बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। बीते मंगलवार को किशोरी ने जरमुंडी थाना में शिकायत दर्ज कराई।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!