Edited By Ramanjot, Updated: 21 Apr, 2025 05:54 PM

पुलिस ने घटना के सिलसिले में ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी और बेटी कृति को मुख्य संदिग्ध के तौर पर गिरफ्तार कर लिया है। बिहार के रहने वाले 1981 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी ओम प्रकाश रविवार को बेंगलुरु स्थित अपने आवास में मृत पाए गए थे। उनका शव...
Karnataka Ex DGP Murder Case: बिहार के रहने वाले कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (Karnataka Ex DGP) ओम प्रकाश की हत्या के मामले की जांच कर रही पुलिस (Police) को पता चला है कि पूर्व डीजीपी की पत्नी पल्लवी ने उनकी हत्या की है। पत्नी ने कथित तौर पर उन्हें चाकू मारने से पहले उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका था। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
"तीखी बहस के बाद पल्लवी ने प्रकाश के चेहरे पर फेंका मिर्च पाउडर"
पुलिस ने घटना के सिलसिले में ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी और बेटी कृति को मुख्य संदिग्ध के तौर पर गिरफ्तार कर लिया है। बिहार के रहने वाले 1981 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी ओम प्रकाश रविवार को बेंगलुरु स्थित अपने आवास में मृत पाए गए थे। उनका शव एचएसआर लेआउट स्थित उनके तीन मंजिला आवास के भूतल पर खून से लथपथ मिला। सूत्रों ने कहा, "तीखी बहस के बाद पल्लवी ने प्रकाश के चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंक दिया था।" सूत्रों ने बताया कि प्रकाश जलन के कारण इधर-उधर भागने लगे, तभी पल्लवी ने उन पर चाकू से कई वार किए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने दावा किया कि इसके बाद पल्लवी ने अपने दोस्त को ‘वीडियो कॉल' किया और कहा, ‘‘मैंने राक्षस को मार दिया है।''
बिहार के चंपारण के मूल निवासी थे प्रकाश
सूत्रों के अनुसार, दंपति के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। यह भी बताया जा रहा है कि इस अपराध के पीछे की एक वजह कर्नाटक के दांदेली में स्थित एक जमीन को लेकर विवाद भी था। पल्लवी ने कुछ महीने पहले एचएसआर लेआउट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। सूत्रों ने दावा किया कि जब वहां के पुलिसकर्मियों ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने पुलिस थाने के सामने धरना दिया था। जांच में यह भी पता चला है कि पल्लवी को 'सित्जोफ्रेनिया' (एक गंभीर किस्म का मानसिक विकार) नामक बीमारी थी और वह उसकी दवा भी ले रही थी। प्रकाश बिहार के चंपारण के मूल निवासी थे। उन्हें एक मार्च 2015 को कर्नाटक का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था।