Edited By Nitika, Updated: 03 Jul, 2022 01:20 PM

बिहार की राजधानी पटना के राजीव नगर स्थित नेपाली कॉलोनी में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हुई झड़प में सिटी एसपी (मध्य) पटना, अंबरीश राहुल घायल हो गए।
पटनाः बिहार की राजधानी पटना के राजीव नगर स्थित नेपाली कॉलोनी में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हुई झड़प में सिटी एसपी (मध्य) पटना, अंबरीश राहुल घायल हो गए।

दरअसल, पटना के राजीव नगर में नेपाली कॉलोनी में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच संक्षिप्त झड़प हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। वहीं मकान तोड़े जाने का विरोध कर रहे स्थानीय लोगों ने भी पुलिस पर पथराव किया, जिसमें पटना के सिटी एसपी घायल हो गए।

बता दें कि अब प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। पटना में अतिक्रमण को ढहाने के लिए नीतीश सरकार की जेसीबी पहुंची है। राजीव नगर में लगभग 20 एकड़ में बने कथित अवैध मकान तोड़े जाने हैं। यहां बने कई अधिकारियों के घर भी चपेट में आने वाले हैं।
