Edited By Khushi, Updated: 16 Mar, 2026 12:38 PM

Bank Holiday March 2026: अगर आप अगले हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो पहले बैंक की छुट्टियों की जानकारी जरूर देख लें। 16 मार्च से 22 मार्च 2026 के बीच अलग-अलग राज्यों में त्योहारों की वजह से कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।
Bank Holiday March 2026: अगर आप अगले हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो पहले बैंक की छुट्टियों की जानकारी जरूर देख लें। 16 मार्च से 22 मार्च 2026 के बीच अलग-अलग राज्यों में त्योहारों की वजह से कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।
16 मार्च से 22 मार्च तक बैंकों में छुट्टियां
16 मार्च से 22 मार्च 2026 के दौरान देश के कई राज्यों में बैंकों में अलग-अलग दिनों पर छुट्टियां रहेंगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची के अनुसार गुड़ी पड़वा, ईद-उल-फितर और शब-ए-कद्र जैसे त्योहारों के कारण कई शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। ऐसे में अगर आपको बैंक में जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो पहले छुट्टियों की जानकारी जरूर कर लें।
मार्च में कुल 18 छुट्टियां
मार्च का महीना वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना होता है। इस समय बैंकों में काम का दबाव भी ज्यादा रहता है, लेकिन त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों के कारण अगले सप्ताह कई जगह बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। RBI के कैलेंडर के अनुसार मार्च में कुल 18 छुट्टियां हैं, जिनमें शनिवार और रविवार भी शामिल हैं। हालांकि बैंक की शाखाएं बंद रहने पर भी ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी, क्योंकि कई बैंकिंग सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।
इन शहरों में बैंक बंद
17 मार्च को शब-ए-कद्र के चलते जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। 19 मार्च को गुड़ी पड़वा/उगादि/तेलुगु नव वर्ष/नवरात्रि के चलते मुंबई, नागपुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, पणजी आदि में बैंक बंद रहेंगे। 20 मार्च को ईद-उल-फितर (रमजान) के चलते कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे। 21 मार्च को रमजान ईद (ईद-उल-फितर)/सरहुल के चलते दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ समेत देश के अधिकांश हिस्से में बैंक बंग रहेंगे। 22 मार्च को पूरे भारत में साप्ताहिक अवकाश है।
ये सेवाएं रहेंगी चालू:
- ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग: नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप से आप NEFT, RTGS और IMPS के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
- UPI सेवा: Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे ऐप के जरिए पैसे का लेन-देन हमेशा की तरह जारी रहेगा।
- ATM सेवा: कैश निकालने या जमा करने के लिए ATM मशीनों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
ध्यान रहे कि बैंक की छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग हो सकती हैं, क्योंकि यह स्थानीय त्योहारों पर निर्भर करती हैं। उदाहरण के तौर पर 19 मार्च को महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा के कारण बैंक बंद रहेंगे, जबकि उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बैंक खुले रह सकते हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले अपनी स्थानीय शाखा की छुट्टियों की सूची जरूर जांच लें, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।