1 day ago
2 days ago
3 days ago
4 days ago
5 days ago
6 days ago
7 days ago
8 days ago
9 days ago
10 days ago
12 days ago
13 days ago
2 weeks ago
3 weeks ago
Thursday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Bhagalpur Assembly Seat: भागलपुर विधानसभा सीट के पिछले नतीजे।। Bihar Election 2020
Edited By Nitika, Updated: 01 Oct, 2020 03:56 PM
बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक भागलपुर विधानसभा सीट (Bhagalpur Assembly Seat) है। यह विधानसभा क्षेत्र भागलपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
भागलपुरः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक भागलपुर विधानसभा सीट (Bhagalpur Assembly Seat) है। यह विधानसभा क्षेत्र भागलपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बता दें कि यह सीट 1951 से ही अस्तित्व में है। साल 1951 में इस सीट पर पहली बार चुनाव हुए और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सतेंद्र नारायण अग्रवाल विधायक चुने गए। 1952 में सतेंद्र नारायण अग्रवाल कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया के टिकट पर चुनाव जीते। 1962 में यह सीट एक बार फिर से कांग्रेस के खाते में गई और सतेंद्र नारायण अग्रवाल एक बार फिर से विधायक (MLA) चुने गए। 1967 से 1977 तक इस सीट पर भारतीय जन संघ और 1980 में भारतीय लोकदल का कब्जा रहा। बता दें कि विजय कुमार मित्रा लगातार 4 बार विधायक (MLA) चुने गए। इसके बाद 1980 में कांग्रेस की इंदिरा और 1985 में कांग्रेस के टिकट पर शिवचंद्र झा विधायक बने। 1990 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विजय कुमार मित्रा तो 1995 से 2014 तक अश्विनी कुमार चौबे विधायक चुने गए। 2014 में अश्विनी कुमार चौबे भागलपुर सीट से सांसद बनकर लोकसभा तो पहुंच गए लेकिन भागलपुर विधानसभा की सीट को बीजेपी (BJP) नहीं बचा पाईऔर कांग्रेस के अजीत शर्मा विधायक (MLA) चुने गए। इसके बाद 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में भी इस सीट पर अजीत शर्मा का ही कब्जा रहा। विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अजीत शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अर्जित साश्वत चौबे को 10 हजार 658 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। अजीत शर्मा को कुल 70 हजार 514 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे अर्जित साश्वत चौबे को कुल 59 हजार 856 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय बिजय प्रसाद साह को कुल 15 हजार 212 वोट मिले थे। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अश्विनी कुमार चौबे ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अजीत शर्मा को 11 हजार 60 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। अश्विनी कुमार चौबे को कुल 49 हजार 164 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे अजीत शर्मा को कुल 38 हजार 104 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा (LJP) के डॉ. एनके यादव को कुल 19 हजार 479 वोट मिले थे। विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे हीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अश्विनी कुमार चौबे ने कांग्रेस (Congress) के प्रवीण सिंह को 21 हजार 777 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। अश्विनी कुमार चौबे को कुल 53 हजार 698 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे प्रवीण सिंह को कुल 31 हजार 921 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा (LJP) के रजनीश कुमार को कुल 2 हजार 645 वोट मिले थे। पिछले चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर 2014 में हुए उपचुनाव और 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कांग्रेस (Congress) का कब्जा रहा है, हालांकि इससे पहले चार बार इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अश्विनी कुमार चौबे जीत हासिल कर चुके हैं लेकिन पिछली बार जब उनके बेटे अर्जित साश्वत चौबे को टिकट दिया गया तो स्थानीय स्तर पर इसका काफी विरोध हुआ और नतीजा यह हुआ कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) यहां से चुनाव हार गई। इस बार बीजेपी (BJP) और जदयू (JDU) एक बार फिर से गठबंधन में है तो सामने महागठबंधन (Mahagathbandhan) के उम्मीदवार होंगे। ऐसे में इस सीट पर मुकाबला बेहद रोचक होने वाला है।
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS इधर से उधर, कई अफसरों को नई पोस्टिंग; यहां देखें पूरी लिस्ट
Bihar: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर EOU की रेड, शुरुआती तलाशी में 40 लाख कैश बरामद
कांग्रेस ने दिखाई सख्ती, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 2 नेताओं को किया निष्कासित
एक साथ 68 पंचायत सचिव हुए निलंबित, जिला प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप
BJP विधायक के भतीजे पर जानलेवा हमला, हमलावरों ने लोहे की रॉड और बेल्ट से पीटा; सोने के गहने भी लूटे
VIDEO: शराबबंदी वाले बिहार में सरकारी दफ्तर बना ‘शराब का ठिकाना’,अलमीरा खोलते ही हैरान रह गई पुलिस
खेलते-खेलते गायब हुई 3 साल की मासूम, 4 दिन बाद मिला सड़ा-गला शव, इलाके में सनसनी
शराबबंदी वाले बिहार में CM आवास के पास मिली शराब की खाली बोतलें, प्रशासन में मचा हड़कंप
खाकी हुई शर्मसार! सब इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल...SP ने किया निलंबित
IPL में बनेगी बिहार की क्रिकेट टीम? उद्योगपति के प्रस्ताव पर CM सम्राट चौधरी का आया बड़ा बयान
USD $
28/05/2026 13:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज फाइनेंस संबंधी मामले आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। अटके सरकारी काम पूरे होंगे।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की बातों को प्राथमिकता मिलेगी। आर्थिक
मिथुन राशि वालों आज नौकरीपेशा जातक सचेत रहें, ऑफिस में किसी प्रकार की राजनीति चल सकती है।
कर्क राशि वालों मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन खास रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत
सिंह राशि वालों सरकारी कामों में आप उच्च पद हासिल कर सकते हैं। खर्चों के बढ़ने से आर्थिक स्थिति
कन्या राशि वालों आज आपको करियर से जुड़े बढ़िया नतीजे हासिल होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता
तुला राशि वालों ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में लाभ मिलेगा। युवा वर्ग आज
वृश्चिक राशि वालों सकारात्मक ढंग से लोगों के सामने अपनी बात रखेंगे। आपके विचारों को सहारना दी जाएगी।
धनु राशि वालों कार्यक्षेत्र में आज आपको उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अधिकारी वर्ग आपकी भावुकता
मकर राशि वालों किसी परिचित व्यक्ति की मदद से बड़ा ऑर्डर प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय में भाग्य
कुंभ राशि वालों भूमि संबंधी निवेश की योजना सफल रहेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए आज कोई शुभ समाचार
मीन राशि वालों आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के युवा वर्ग को करियर से संबंधित बेहतरीन
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes