खाकी हुई शर्मसार! सब इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल...SP ने किया निलंबित

Edited By Ramanjot, Updated: 25 May, 2026 03:49 PM

bihar sub inspector s goes viral sp suspends him

प्रभारी सदर पुलिस उपाधीक्षक ने इस मामले की जांच की, जिसमें आरोपी पुलिस अवर निरीक्षक विनोद कुमार सिंह के शराब पीने की पुष्टि हुई।

Samastipur News: बिहार मे समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना मे डायल 112 पर पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक विनोद कुमार सिंह को शराब पीने के मामले मे निलंबित कर दिया गया है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 23 मई को सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में जिले के मुसरीघरारी थाना के डायल-112 पर प्रतिनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षक विनोद कुमार सिंह का शराब पीकर गश्ती करने का वीडियो वायरल हुआ था। सूत्रों ने बताया कि प्रभारी सदर पुलिस उपाधीक्षक ने इस मामले की जांच की, जिसमें आरोपी पुलिस अवर निरीक्षक विनोद कुमार सिंह के शराब पीने की पुष्टि हुई। 

यह भी पढ़ें- फोन कॉल के बाद लापता हुआ 20 वर्षीय युवक, अगले दिन बगीचे में मिला शव, इलाके में सनसनी

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अरबिंद प्रताप सिंह ने बिहार राज्य में सक्रिय शराब बंदी कानून के उल्लंघन के आरोप में पुलिस अवर निरीक्षक विनोद कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!