बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बड़ा फेरबदल, जानें किसे मिला कौन-सा मंत्रालय

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Feb, 2025 02:08 PM

big reshuffle after cabinet expansion in bihar know who got which ministry

बिहार सरकार में बुधवार को शपथ लेने वाले सात नए मंत्रियों को विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इसके साथ ही 15 पुराने मंत्रियों के कार्यभार में भी बदलाव किया गया है।

पटना: बिहार सरकार में बुधवार को शपथ लेने वाले सात नए मंत्रियों को विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इसके साथ ही 15 पुराने मंत्रियों के कार्यभार में भी बदलाव किया गया है। खासतौर पर उन मंत्रियों से कुछ विभाग हटाए गए हैं, जिनके पास कई जिम्मेदारियां थीं। इस बदलाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को संजय सरावगी को सौंपा गया है। वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की जिम्मेदारियों में भी कटौती की गई है। गुरुवार को जारी सूची में बदले हुए 15 पुराने और 7 नए मंत्रियों के नाम शामिल हैं।

देखें, किस मंत्री को कौन-सा विभाग मिला:

  • सम्राट चौधरी - वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग
  • विजय कुमार सिन्हा - खान एवं भू-तत्व विभाग
  • प्रेम कुमार - सहकारिता विभाग
  • रेणु देवी - पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग
  •  मंगल पांडे - स्वास्थ्य विभाग और विधि विभाग
  • नीरज कुमार सिंह बबलू - लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग
  • नीतीश मिश्रा - उद्योग विभाग
  •  नितिन नवीन - पथ निर्माण विभाग
  • जनक राम - अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग

ये भी पढ़ें:
सादगी की मिसाल! बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कुल संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान

22 Carat Gold Rate today: सोने-चांदी की कीमत में गिरावट, जानिए आज आपके शहर में कितना है भाव?
 

  • हरि साहनी - पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
  • कृष्ण नंदन पासवान - गन्ना उद्योग विभाग
  • केदार गुप्ता - पंचायती राज विभाग
  • सुरेंद्र मेहता - खेल विभाग
  • संतोष सिंह - श्रम संसाधन विभाग
  • संजय सरावगी - राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
  •  डॉ. सुनील कुमार - पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
  • राजू कुमार सिंह - पर्यटन विभाग
  • मोतीलाल प्रसाद - कला, संस्कृति एवं युवा विभाग
  •  जीवेश कुमार - नगर विकास एवं आवास विभाग
  • विजय मंडल - आपदा प्रबंधन विभाग
  •  मंटू सिंह - सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग
  • संतोष सुमन - लघु जल संसाधन विभाग

नीतीश सरकार में हुए इस बदलाव से कई मंत्रियों की जिम्मेदारी बदली गई है। नए मंत्रियों को प्रमुख विभाग सौंपे गए हैं, जिससे सरकार के कामकाज को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!