बिहार दिवस 2025: महिला थीम पर आधारित नाटकों का मंचन

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Mar, 2025 06:35 PM

bihar day 2025 plays based on women theme to be staged

बिहार दिवस इस बार और भी भव्य तरीके से मनाया जाएगा। 22 से 26 मार्च तक चलने वाले इस महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे।

पटना: बिहार दिवस इस बार और भी भव्य तरीके से मनाया जाएगा। 22 से 26 मार्च तक चलने वाले इस महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। इस दौरान पटना के विभिन्न स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी, जिसमें देशभर के कई प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

इस वर्ष बिहार दिवस का मुख्य आकर्षण महिला थीम पर आधारित नाटकोत्सव होगा। प्रेमचंद रंगशाला में पांच दिनों तक महिला थीम पर आधारित पांच अलग-अलग नाटकों का मंचन किया जाएगा। इनमें सभी मुख्य पात्र महिलाएं होंगी। इसके साथ ही नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए जाएंगे, जिससे समाज में जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।

गांधी मैदान में विशेष स्टॉल और कला प्रदर्शनी

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से गांधी मैदान में विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां विभाग की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

  • ललित कला भवन में दिव्यांग बच्चों के लिए पेंटिंग प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित होगी।
  • पारंपरिक पटना कलम शैली पर भी एक विशेष कार्यशाला होगी।

संगीत प्रेमियों के लिए खास आयोजन

बिहार दिवस के मौके पर संगीत प्रेमियों के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। अभिजीत भट्टाचार्य, सलमान अली, रितिक राज और प्रतिभा सिंह बघेल जैसे मशहूर कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से महोत्सव को यादगार बनाएंगे।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!