Bihar Teacher Jobs 2025: खुशखबरी! बिहार में फिर होगी 80,000 शिक्षकों की बहाली, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की घोषणा

Edited By Geeta, Updated: 17 Jan, 2025 07:00 PM

bihar teacher jobs 2025 recruitment of 80000 teachers

Bihar Teacher Jobs 2025: बिहार में 80,000 शिक्षकों की फिर बहाली होगी। इसका ऐलान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने खुद किया है। राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को अपने एक्स हैंडल से जानकारी दी कि चौथे चरण में 80 हजार से...

Bihar Teacher Jobs 2025: बिहार में 80,000 शिक्षकों की फिर बहाली होगी। इसका ऐलान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने खुद किया है। राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को अपने एक्स हैंडल से जानकारी दी कि चौथे चरण में 80 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने लिखा, ‘बिहार में फिर से 80 हजार शिक्षकों की होगी बहाली! युवा मन लगाकर पढ़ें, बहाली एनडीए सरकार दे रही भरपूर।

PunjabKesari

उपमुख्यमंत्री ने किया ऐलान

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पोस्ट के जरिए यह भी बताया कि, एनडीए सरकार भरपूर बहाली दे रही है। टीआरई-4 में 80 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होगी। टीआरई-3 में 21,397 पद जो खाली रह गए थे उसे टीआरई-4 में शामिल किया जाएगा। यह भी कहा गया है कि बिहार के 75 हजार स्कूलों में सात लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की योजना है।

हर वर्ग के लिए खजाना खोल रही नीतीश सरकार!

पोस्ट के अनुसार, बीपीएससी टीआरई-4 में टीआरई 1, 2, 3 जैसे ही योग्यता मापदंड होंगे। प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए 12वीं पास होने के साथ डीएलएड किया होना जरूरी होगा। वहीं मिडिल स्कूल के लिए ग्रेजुएट होने के साथ डीएलएड होना चाहिए। माध्यमिक शिक्षक (TGT) के लिए ग्रेजुएशन के साथ डीएलएड/बीएड जरूरी है। वहीं पीजीटी (PGT) के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ बीएड चाहिए। मालूम हो कि, कुछ दिन पहले कृषि विभाग में 3000 पदों पर नौकरी के लिए विज्ञापन जल्द निकालने का ऐलान मंत्री मंगल पांडेय ने किया था। गौरतलब है कि, विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए सौगातों की बौछार कर रही है। 'प्रगति यात्रा' में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब तक हजारों करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर चुके हैं।

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!