जीजा गया था दुबई, भाई ने शादीशुदा बहन से 10 महीने तक किया दुष्कर्म; वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

Edited By Ramanjot, Updated: 23 May, 2026 04:22 PM

brother rapes married sister for 10 months

बताया जा रहा है कि पीड़िता का विवाह साल 2016 में हुआ था और उसके तीन बच्चे (दो बेटे और एक बेटी) हैं। वहीं कुछ समय पहले महिला का पति काम के सिलसिले में दुबई चला गया।

Bihar News : बिहार के किशनगंज जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ममेरे भाई ने अपनी ही शादीशुदा बहन को बंधक बनाकर महीनों तक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, युवक पर महिला से गहने-पैसे ठगने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप भी लगा है। हालांकि, महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 

जानकारी के अनुसार, मामला जिले के टाउन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पीड़िता का विवाह साल 2016 में हुआ था और उसके तीन बच्चे (दो बेटे और एक बेटी) हैं। वहीं कुछ समय पहले महिला का पति काम के सिलसिले में दुबई चला गया। जब दोनों के बातचीत कम होने लगी तो इसी बीच महिला और उसका ममेरा भाई एक दूसरे के करीब आ गए।

10 महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म 

पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, 27 मई 2025 को आरोपी साहिल महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ मुंबई ले गया और वहां कारोबार का बहाना बनाकर महिला से सोने के गहने, नकदी और बैंक में जमापूंजी ले ली। पीड़िता के अनुसार, मुंबई में आरोपी ने उसे एक कमरे में बंधक बनाकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने दरिंदगी की हदें पार करते हुए अश्लील वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ब्लैकमेल करने लगा। 

पति के लौटने पर हुआ खुलासा 

मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता का पति दुबई से वापस लौटा और अपनी पत्नी की तलाश शुरू की। वहीं पकड़े जाने के डर से आरोपी महिला को उसके मायके छोड़ कर फरार हो गया। जब मामला पंचायत तक पहुंचा, लेकिन वहां भी आरोपी ने पीड़िता और उसके पति के साथ मारपीट की। 

पुलिस की कार्रवाई 

इसके बाद पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तुरंत छापेमारी शुरू की और आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!